hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्यप्रदेशदेश-विदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Revoi Editor
Last updated: May 1, 2026 1:42 pm
Revoi Editor
Published: May 1, 2026
Share
SHARE

जबलपुर, 1 मई। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम पर गुरुवार को हुए क्रूज बोट हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक 24 लोगों को जीवित बचा लिया गया है, जिसमें से कुछ लोगों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को बचाव दल ने फिर से सर्च ऑपरेशन तेज किया और पानी के अंदर से कई और शव बरामद किए। लगातार चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, आर्मी और स्थानीय टीमें पूरी ताकत से जुटी हुई हैं, लेकिन हालात बेहद मुश्किल बने हुए हैं।

बचाव में लगे एक कर्मी ने बताया कि अंदर जाना और काम करना बहुत ही कठिन हो गया है क्योंकि क्रूज बोट पूरी तरह उल्टी पड़ी हुई है। पानी के अंदर विजिबिलिटी लगभग शून्य है और कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे में टीम को अनुमान लगाकर खोज करनी पड़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक रेस्क्यू के दौरान कई शव निकाले जा चुके हैं, जिनमें एक मां-बच्चा भी शामिल है। उनका कहना है कि यह सब इतना मुश्किल है कि शब्दों में बताना भी कठिन है। क्रूज के अंदर जगह बहुत कम है, खिड़कियां छोटी हैं और ग्रिल के बीच शव फंसे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि एक मां और बच्चे को एक साथ निकालना बहुत मुश्किल हो गया था। मां ने अपने बच्चे को मजबूती से पकड़ा हुआ था और दोनों को एक साथ उस छोटे से रास्ते से बाहर निकालना लगभग असंभव हो रहा था। लेकिन काफी कोशिशों के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम का कहना है कि अभी भी अंदर कई और शव होने की आशंका है। पानी गहरा है, अंधेरा है और पूरी नाव उलटी पड़ी है, इसलिए हर कदम बेहद सावधानी से उठाना पड़ रहा है। टीम लगातार सर्च कर रही है और कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द सभी को बाहर निकाला जा सके।

एक अन्य बचावकर्मी ने बताया कि स्थिति इतनी खराब है कि अंदर कुछ भी साफ दिखाई नहीं देता। कई बार तो यह भी समझ नहीं आता कि शव कहां है और कहां नहीं है। ऐसे में पूरी तरह अंदाजे और अनुभव के आधार पर ही काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर ग्रिल और टाइट स्पेस की वजह से शव फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने में काफी दिक्कत आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन के दौरान हर बार जोखिम बना रहता है क्योंकि पानी के अंदर हालात बेहद अस्थिर हैं।

इस बीच, जबलपुर जनसंपर्क विभाग ने बरगी क्रूज दुर्घटना में लापता व्यक्तियों की सूची जारी की है। इसमें कुल नौ लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। सूची में तमिल (5 वर्ष), विराज सोनी (6 वर्ष), मयूरम (9 वर्ष), पूनम थापा (7 वर्ष), ज्योति श्रीवास (34 वर्ष), त्रिशान (4 वर्ष), प्रदीप मैसी, मरिना मैसी और कामराज का नाम दर्ज है।

You Might Also Like

तेलंगाना में शुरू हुई जातिगत जनगणना की प्रक्रिया, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती
राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने 14 उम्मीदवारों का किया एलान, सुशील मोदी का पत्ता कटा, मांझी और कुमार विश्वास का नाम भी नहीं
उत्तर प्रदेश : राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी
यूसीसी पर बोले सचिन पायलट – सरकार ने जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी की गुगली डाली है
मायावती ने लगाया धांधली का आरोप, बोलीं – बसपा अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी
TAGGED:Cruise Accidentdeath toll risesJabalpur Bargi Damrescue operations continue
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?