hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इसरो ने जारी किया ताजा अपडेट : चंद्रयान-3 ने धरती पर भेजी अहम जानकारी, चंद्र सतह पर सल्फर मिलने की पुष्टि
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > इसरो ने जारी किया ताजा अपडेट : चंद्रयान-3 ने धरती पर भेजी अहम जानकारी, चंद्र सतह पर सल्फर मिलने की पुष्टि
राष्ट्रीयहिन्दी

इसरो ने जारी किया ताजा अपडेट : चंद्रयान-3 ने धरती पर भेजी अहम जानकारी, चंद्र सतह पर सल्फर मिलने की पुष्टि

Vinayak Barot
Last updated: August 30, 2023 12:39 am
Vinayak Barot
Published: August 30, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 अगस्त। चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग के बाद से लगातार अहम जानकारी पृथ्वी पर भेज रहा है। इस क्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को बताया कि चंद्रयान के प्रज्ञान रोवर पर लगा लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण पहली बार इन-सीटू माप के माध्यम से, दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (एस) की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि करता है।

Chandrayaan-3 Mission:

In-situ scientific experiments continue …..

Laser-Induced Breakdown Spectroscope (LIBS) instrument onboard the Rover unambiguously confirms the presence of Sulphur (S) in the lunar surface near the south pole, through first-ever in-situ measurements.… pic.twitter.com/vDQmByWcSL

— ISRO (@isro) August 29, 2023

एलआईबीएस उपकरण को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स (एलईओएस)/इसरो, बेंगलुरु की प्रयोगशाला में विकसित किया गया है। अपेक्षाओं के अनुरूप चंद्र सतह पर एल्यूमीनियम (Al), सल्फर (S), कैल्सियम (Ca), आयरन (Fe), क्रोमियम (Cr), टाइटेनियम (Ti), मैगनीज (Mn), सिलिकन (Si) और ऑक्सीजन (O) का भी पता चला है।

चंद्रमा की सतह पर हाईड्रोजन की खोज जारी

इसरो ने अपने बयान में यह भी कहा कि चांद पर हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है। यह घटनाक्रम तब हुआ, जब भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के और अधिक रहस्यों को उजागर करने की राह पर है।

उल्लेखनीय है कि गत 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के कुछ घंटों बाद रोवर को ‘विक्रम’ लैंडर से बाहर निकाला गया था। 26 अगस्त को, इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग बिंदु ‘शिव शक्ति’ प्वॉइंट के आसपास घूमते रोवर का एक वीडियो जारी किया था। “चंद्रयान-3 मिशन : यहां नया क्या है? दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वॉइंट के आसपास घूम रहा है।”

रोवर को अपने स्थान से 3 मीटर आगे 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे का सामना करना पड़ा

अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को कहा कि प्रज्ञान रोवर को कल चंद्रमा की सतह पर अपने स्थान से 3 मीटर आगे स्थित चार मीटर व्यास वाले गड्ढे का सामना करना पड़ा। इसरो ने कहा, ’27 अगस्त, 2023 को, रोवर को अपने स्थान से 3 मीटर आगे स्थित 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला। रोवर को पथ पर लौटने का आदेश दिया गया। यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर बढ़ रहा है।’

 

You Might Also Like

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की घोषणा – ‘कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर वर्ष देंगे 15 हजार रुपये’
यूपी चुनाव : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जालौन और कानपुर देहात जिले में करेंगे प्रचार
मप्र में मंडी शुल्क घटाने की मांग पर अड़े कारोबारी, 230 मंडियों में बेमियादी हड़ताल शुरू
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, मांडविया ने लिया हालचाल
TAGGED:Chandrayaan-3confirmation of sulphurISRO released latest updateLunar surfacesulfur found on lunar surface
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?