hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गाजा के एक अन्य अस्पताल के पास इजराइली सैनिकों का हमास के खिलाफ अभियान जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > गाजा के एक अन्य अस्पताल के पास इजराइली सैनिकों का हमास के खिलाफ अभियान जारी
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

गाजा के एक अन्य अस्पताल के पास इजराइली सैनिकों का हमास के खिलाफ अभियान जारी

Vinayak Barot
Last updated: November 21, 2023 4:34 pm
Vinayak Barot
Published: November 21, 2023
Share
SHARE

दीर अल बलाह (गाजा पट्टी), 21 नवम्बर। इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा के एक अन्य अस्पताल के पास चरमपंथी संगठन हमास के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। अस्पताल के भीतर हजारों की संख्या में मरीज, विस्थापित और शरणार्थी मौजूद हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कुछ घायलों को अस्पताल से बाहर निकाला।

अस्पताल के भीतर फंसे एक चिकित्सा कर्मचारी और गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इंडोनेशियाई अस्पताल की दूसरी मंजिल पर एक गोला गिरा, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई। दोनों ने इजराइल को हमले का दोषी ठहराया।

इजराइल ने अस्पताल पर गोलीबारी से इनकार करते हुए कहा कि उनके सैनिक केवल चरमपंथियों और उनके ठिकानों को निशाना बना रहे है। इंडोनेशियाई अस्पताल पर उस वक्त हमला हुआ, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा गाजा शहर के शिफा अस्पताल से निकाले गए 28 नवजातों को सोमवार को मिस्र ले जाया गया।

सभी नवजात शिशुओं का जन्म समय से पूर्व हुआ है। रेड क्रीसेंट ने कहा कि तीन अन्य को दक्षिणी गाजा के रफ़ाह में संयुक्त अरब अमीरात द्वारा संचालित अस्पताल भेजा गया। कुछ दिनों पहले अस्पताल परिसर में इजराइली सुरक्षा बलों के हमले के बाद वहां 250 से अधिक गंभीर मरीज व अन्य लोग फंसे हुए थे।

इजराइल का आरोप है कि हमास नागरिकों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है और वह गाजा के शिफा अस्पताल के भीतर प्रमुख कमांड हब का संचालन कर रहा है। हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों और हमास ने इजराइल के दावों को खारिज कर दिया। आलोचकों का मानना है कि इजराइल की घेराबंदी और लगातार हमला क्षेत्र के 23 लाख फलस्तीनी नागरिकों के लिए एक सामूहिक सजा है।

You Might Also Like

भाजपा ने धोखे से चुनाव जीता, यदि ईश्वर की इच्छा हुई तो BMC मेयर हमारा होगा : उद्धव ठकारे
उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 76000 के नीचे आया, निफ्टी लगभग स्थिर
महागठबंधन की रैली में लालू यादव की हुंकार – ‘2024 में देश से भाजपा का सफाया करना है’
अय्यर ने पाक संबंधी टिप्पणी पर कहा, भाजपा का अभियान ‘लड़खड़ा’ रहा है, इसलिए पुराना वीडियो लाया गया
राज्यसभा चुनाव : सीएम नीतीश व भाजपा अध्यक्ष ने किया नामांकन, अमित शाह समेत NDA के कई नेता रहे मौजूद
TAGGED:GazaIsraeli soldiers continue operationoperation against Hamas
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?