ICC टी20 विश्व कप : ईशान व पंड्या के तूफानी पचासों के बाद स्पिनर्स चमके, टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा
नई दिल्ली, 12 फरवरी। ओपनर ईशान किशन (61 रन, 24 गेंद, पांच छक्के, छह चौके) और हरफनमौला हार्दिक पंड्या (52 रन, 28 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के तूफानी अर्धशतकों के बाद स्पिनरद्वय वरुण चक्रवर्ती (3-7) व अक्षर पटेल (2-20) ने चमक बिखेरी। इसका परिणाम यह हुआ कि मेजबान टीम इंडिया ने गुरुवार की रात यहां कमजोर नामीबिया को 93 रनों से रौंद दिया और ICC टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
India march to a convincing win in Delhi to make it two in two at #T20WorldCup 2026 👊
📝: https://t.co/BYhJKEbO7N pic.twitter.com/nWva06x2Fe
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 12, 2026
सिक्के की उछाल गंवाने के बाद भारत ने ईशान व पंड्या के प्रहारों और उनकी उपयोगी भागीदारियों से नौ विकेट पर 209 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल व ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पंड्या (2-21) के सामने अफ्रीकी टीम 18.2 ओवरों में 116 रनों पर सिमट गई।
Fire with the bat 🔥
Clinical with the ball 👌Hardik Pandya is the Player of the Match for his all-round brilliance 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM | @hardikpandya7 pic.twitter.com/vdPHv7rgBn
— BCCI (@BCCI) February 12, 2026
नामीबिया के अंतिम 8 बल्लेबाज सिर्फ 30 रन जोड़ सके
नामीबिया की ओर से सलामी बल्लेबाजद्वय लॉरेन स्टीनकैंप (29 रन, 20 गेंद, एक छक्का, तीन चौके ) और जेन फ्राइलिंक (22 रन, 15 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाया। टीम ने अपने अंतिम आठ विकेट सिर्फ 30 रनों की वृद्धि पर गंवा दिए।
— BCCI (@BCCI) February 12, 2026
किशन-तिलक और पंड्या-शिवम के बीच तेज अर्धशतकीय भागीदारियां
इसके पूर्व भारतीय पारी में ईशान के साथ संजू सैमसन (22 रन, आठ गेंद, तीन छक्के, एक चौका) ने तेज शुरुआत की। हालांकि संजू दूसरे ही ओवर में 25 के योग पर लौट गए। इसके बाद किशन ने तिलक वर्मा (25 रन, 21 गेंद, तीन चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों पर 79 रन जोड़कर दल को मजबूती प्रदान की। बाद में पंड्या ने शिवम दुबे (23 रन, 16 गेंद, एक छक्का, एक चौका) संग पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों पर 81 रनों की साझेदारी दल को 200 के पार पहुंचाया।
वैसे देखा जाए तो शुरुआती सात ओवरों में एक विकेट पर 104 रन ठोक देने वाले भारतीय बल्लेबाज बाद में नामीबियाई गेंदबाजों पर अपेक्षित प्रहार नहीं कर सके। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता कि अंतिम 13 ओवरों में टीम 105 रन ही जोड़ सकी।
India keep up the winning momentum with a clinical #T20WorldCup win against Namibia in Delhi 👏
Watch highlights from every match of the ICC Men’s T20 World Cup on https://t.co/5AuGFN3SRa 🎥https://t.co/DSAef4YRqu
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 12, 2026
भारत के 5 बल्लेबाज अंतिम 11 गेंदों के भीतर सिर्फ 4 रनों की वृद्धि पर लौटे
दिलचस्प यह रहा कि स्लाग ओवरों में तेज रन बनाने के चक्कर में अंतिम 11 गेंदों पर चार रनों के भीतर पांच बल्लेबाज लौट गए। विपक्षी कप्तान गेरार्ड इरास्मस ने अपनी ऑफ ब्रेक गेंदों से 20 रन देकर चार विकेट झटके।
The fans lit up the stands during India’s #T20WorldCup clash against Namibia at the Arun Jaitley Stadium in Delhi 🤩
Grab your tickets now 🎫 https://t.co/gv2WCKyhbY pic.twitter.com/esnqphPEXZ
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 12, 2026
ग्रुप एक में भारत व पाकिस्तान के बराबर 4-4 अंक
ग्रुप ए पर नजर दौड़ाएं तो भारत चार अंक लेकर शीर्ष पर है। पहले मैच में उसने अमेरिका को 29 रनों से शिकस्त दी थी। वहीं नीदरलैंड्स व अमेरिका को हरा चुके पाकिस्तान के भी दो मैचों से चार अंक हैं, लेकिन रन औसत के आधार पर वह भारत से पीछे है।
भारतीय टीम अब 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से खेलेगी
भारतीय टीम अब अपना अगला मैच 15 फरवरी को कोलंबो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी होंगी। पाकिस्तान की सरकार ने शुरुआत में भारत के खिलाफ इस मैच के बहिष्कार का फैसला किया था लेकिन बाद में अपनी टीम को इस मैच में खेलने की इजाजत दे दी।
Multiple records tumbled as the #T20WorldCup served up more spectacular action 🤩
Read more on the day's play 👉 https://t.co/WgD7f9tl75 pic.twitter.com/4uXjEdJ7MW
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 12, 2026
श्रीलंका की दूसरी जीत, इटली ने खाता खोला
दिन के दो अन्य मैचों में श्रीलंका ने ग्रुप बी में ओमान को 105 रनों से हराकर जहां लगातार दूसरी जीत दर्ज की वहीं ग्रुप सी में इटली ने नेपाल पर 10 विकेट की धमाकेदार जीत से अपना खाता खोला। पहले मैच में इटली को स्कॉटलैंड के हाथों 79 रनों से मात खानी पड़ी थी।
शुक्रवार के मैच : ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे (ग्रुप बी, कोलंबो, पूर्वाह्न 11 बजे), कनाडा बनाम यूएई (ग्रुप डी, दिल्ली, अपराह्न तीन बजे), नीदरलैंड्स बनाम अमेरिका (ग्रुप ए, चेन्नई, शाम सात बजे)।
