hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: IRCTC ने तैयार किया वर्षभर का टूर पैकेज, सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा भी शामिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > IRCTC ने तैयार किया वर्षभर का टूर पैकेज, सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा भी शामिल
राष्ट्रीयहिन्दी

IRCTC ने तैयार किया वर्षभर का टूर पैकेज, सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा भी शामिल

Revoi Editor
Last updated: May 26, 2024 5:30 pm
Revoi Editor
Published: May 26, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 26 मई। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अगले एक वर्ष तक के लिए यात्रा का प्लान  तैयार किया है। इसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर पैकेज लांच किए जाएंगे। पैकेज में देश के अंदर भारत गौरव ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा शामिल है तो विदेश जाने घूमने वालों के लिए प्लेन की सुविधा मिलेगी।

हवाई पैकेज में वियतनाम, कंबोडिया, नेपाल, भूटान, यूरोप, थाईलैंड, बाली, ईस्ट यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, दुबई, अबू धाबी और जापान जैसे देश शामिल हैं। यात्रा शामिल है।

भारत गौरव ट्रेन से करें इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन

देश के अंदर 26 जून को भारत गौरव ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन का पैकेज लांच होगा जोकि 12 रात और 13 दिन के लिए होगा। इसमें श्रद्धालुओं की यात्रा गोरखपुर से शुरू होगी। फिर यात्री बनारस, प्रयागराज , रायबरेली , लखनऊ, कानपुर, उरई, लक्ष्मीबाई, ललितपुर, बीना, उज्जैन, द्वारका, सोमनाथ, नासिक, खड़की, औरंगाबाद, खंडवा स्टेशन से ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

इन देशों के लिए लॉन्च होंगे हवाई पैकेज

  • 19 जून से एक जुलाई के बीच यूरोप के ज्यूरिख, ब्रुसेल्स, पेरिस, एमस्टर्डम और फ्रैंकफर्ट।
  • 25 जून से 29 जून तक काठमांडू और पोखरा, 26 से 31 जुलाई तक पटाया और बैंकॉक।
  • 11 से 17 अगस्त इंडोनेशिया के बाली का यात्रा पैकेज।
  • 30 अगस्त से चार सितम्बर तक थाईलैंड का पटाया और बैंकॉक।
  • 31 अगस्त से 13 सितम्बर तक ईस्ट यूरोप में ऑस्ट्रिया, पोलैंड, हंगरी, इटली और वेटिकन सिटी।
  • छह से 12 सितम्बर तक भूटान के पारो, थिंपू पूनाखा।
  • पांच से 11 अक्तूबर तक मॉरीशस की यात्रा।
  • 15 से 21 अक्तूबर वियतनाम की यात्रा।

जल्द शुरू होगी नागपुर व औरंगाबाद के लिए हवाई सेवा

इसी क्रम में औरंगाबाद और नागपुर के लिए दो जुलाई से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। साथ ही गोवा के लिए भी एक और उड़ान होगी। दरअसल, औरंगाबाद जाने वाली उड़ान ही आगे गोवा तक जाएगी। इन उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। इन उड़ानों का किराया तीन से सात हजार रुपये के बीच चल रहा है।

You Might Also Like

मशहूर सिंगर केके पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि, नम आंखों से प्रशंसकों ने कहा अलविदा…
राहुल गांधी के एपस्टीन वाले आरोप पर हरदीप पुरी का पलटवार, जवाब सुने बिना ही सदन से चले गए नेता प्रतिपक्ष
बिजली बचाने का बांग्लादेशी उपाय – स्कूल अब दो दिन बंद रहेंगे, ऑफिस टाइम में भी एक घंटे की कटौती
गरीब महिलाओं के लिए वरदान होगी महालक्ष्मी योजना: सोनिया गांधी
घरेलू शेयर बाजार में तेजी बरकरार, निवेशकों की पूंजी 5 कारोबारी सत्रों में 15.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
TAGGED:irctcIRCTC Tour Packagevisit to seven Jyotirlingas
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : संभल में जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का भूमि पूजन, ASP ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी आधारशिला

Revoi Editor
Revoi Editor
December 28, 2024
हरियाणा : जींद में ट्रक और पिकअप वैन की जबर्दस्त टक्कर, 6 की मौत, करीब 17 लोग घायल
Non-BJP Gathering in Delhi but “Not a Political Meeting”
કેદારનાથના પદયાત્રા માર્ગ પર ભુસ્ખલનઃ 8 લોકો ધાયલ
WHO Praise India’s Aarogya Setu Mobile App
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?