
IPL फ्रेंचाइजी टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट : पिछले सत्र में कप्तानी करने वाले राहुल, अय्यर, पंत व डुप्लेसी बाहर
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लोकप्रिय उपक्रम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के निमित्त नवम्बर-दिसम्बर में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। रिटेंशन लिस्ट की खास बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर फिर आईपीएल में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।
The wait is over and the retentions are 𝙃𝙀𝙍𝙀!
Here are all the players retained by the
teams ahead of the #TATAIPL Auction
What do you make of the retention choices
pic.twitter.com/VCd0REe5Ea
— IndianPremierLeague (@IPL) October 31, 2024
लेकिन चार कप्तानों की छुट्टी भी हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केएल राहुल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाफ डुप्लेसी व कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया। दिलचस्प तो यह है कि अय्यर की कप्तानी में कोलकाता की टीम पिछली बार चैम्पियन बनी थी।
— IndianPremierLeague (@IPL) October 31, 2024
कुल 46 खिलाड़ी रिटेन, 3 को मिले 20 करोड़ रुपये से ज्यादा
10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें से सिर्फ तीन खिलाड़ियों को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन को रिकॉर्ड 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। उनके बाद RCB ने विराट कोहली और LSG ने निकोलस पूरन को 21-21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
Thala-ivar Forever!
️
#UngalAnbuden #WhistlePodu #Yellove
@msdhoni pic.twitter.com/oLTqN2sjek
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 31, 2024
43 वर्ष के धोनी फिर दिखेंगे
आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर इस टूर्नामेंट में धमाका करने के लिए तैयार हैं। 43 वर्षीय दिग्गज को चेन्नई ने चार करोड़ रुपये में रिटेन किया है। धोनी अनकैप्ड प्लेयर कोटे में रिटेन हुए हैं। उल्लेखनीय है कि आईपीएल ने इस साल अपने पुराने नियम को फिर से लागू कर दिया था, जिसमें यह लिखा था कि जो भारतीय खिलाड़ी पांच वर्ष से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, वह अनकैप्ड प्लेयर की कैटेगरी में आएगा। धोनी ने अपना पिछला इंटरनेशनल मैच 2019 में खेला था।
हार्दिक पंड्या ही रहेंगे कप्तान
मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। उनके बाद हार्दिक पंड्या और सूर्याकुमार यादव को 16.35-16.15 करोड़ रुपये मिले हैं। पूर्व कप्तान और टीम को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को टीम ने 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। रिटेंशन के बाद कोच महेला जयवर्धने ने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि अगले सीजन में भी हार्दिक पंड्या ही टीम के कप्तान रहेंगे।
गौरतलब है कि BCCI ने हाल ही में रिटेंशन को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इसके अनुसार एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा छह खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती है। यदि कोई टीम 6 से कम खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उस स्थिति में फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
सभी 10 फ्रेंचाइजी की ओर से जारी रिटेंशन लिस्ट
गुजरात टाइटंस (GT)
- शुभमन गिल (16.5 करोड़)
- राशिद खान (18 करोड़)
- साई सुदर्शन (8.5 करोड़)
- शाहरुख खान (4 करोड़)
- राहुल तेवतिया (4 करोड़)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
- निकोलस पूरन (21 करोड़)
- मयंक यादव (11 करोड़)
- रवि बिश्नोई (11 करोड़)
- आयुष बदोनी (4 करोड़)
- मोहसिन खान (4 करोड़)
मुंबई इंडियंस (MI)
- हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़)
- सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़)
- रोहित शर्मा (16.30 करोड़)
- जसप्रीत बुमराह (18 करोड़)
- तिलक वर्मा (8 करोड़)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
- ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़)
- मथीशा पथिराना (13 करोड़)
- शिवम दुबे (12 करोड़)
- रवींद्र जडेजा (18 करोड़)
- महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
- पैट कमिंस (18 करोड़)
- हेनरिच क्लासेन (23 करोड़)
- अभिषेक शर्मा (14 करोड़)
- ट्रेविस हेड (14 करोड़)
- नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
- विराट कोहली (21 करोड़)
- रजत पाटीदार (11 करोड़)
- यश दयाल (5 करोड़)
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
- अक्षर पटेल (16.50 करोड़)
- कुलदीप यादव (13.25 करोड़)
- ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़)
- अभिषेक पोरेल (4 करोड़)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
- सुनील नरेन (12 करोड़)
- रिंकू सिंह (13 करोड़)
- आंद्रे रसेल (12 करोड़)
- वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़)
- हर्षित राणा (4 करोड़)
- रमनदीप सिंह (4 करोड़)
पंजाब किंग्स (PBKS)
- शशांक सिंह (5.5 करोड़)
- प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)
राजस्थान रॉयल्स (RR)
- संजू सैमसन (18 करोड़)
- यशस्वी जायसवाल (18 करोड़)
- रियान पराग (14 करोड़)
- ध्रुव जुरेल (14 करोड़)
- शिमरॉन हेटमायर (11 करोड़)
- संदीप शर्मा (4 करोड़)
रिटेंशन के बाद सभी टीमों के बकाया पर्स
- पंजाब किंग्स – 110.5 करोड़
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 83 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स – 73 करोड़
- लखनऊ सुपर जाएंट्स – 69 करोड़
- गुजरात टाइटंस – 69 करोड़
- चेन्नई सुपर किंग्स – 55 करोड़
- कोलकाता नाइट राइडर्स – 51 करोड़
- सनराइजर्स हैदराबाद – 45 करोड़
- मुंबई इंडियंस – 45 करोड़
- राजस्थान रॉयल्स – 41 करोड़