hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महिला एशिया कप क्रिकेट : भारत का सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग तय, बांग्लादेश पर जीत में शेफाली वर्मा चमकीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > महिला एशिया कप क्रिकेट : भारत का सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग तय, बांग्लादेश पर जीत में शेफाली वर्मा चमकीं
खेलहिन्दी

महिला एशिया कप क्रिकेट : भारत का सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग तय, बांग्लादेश पर जीत में शेफाली वर्मा चमकीं

Vinayak Barot
Last updated: October 8, 2022 6:29 pm
Vinayak Barot
Published: October 8, 2022
Share
SHARE

सिलहट, 8 अक्टूबर। ओपनर शेफाली वर्मा का हरफनमौला प्रदर्शन भारतीय महिलाओं के काम आया, जिन्होंने शनिवार को यहां अहम राउंड रॉबिन लीग मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को 59 रनों के बड़े अंतर से हराने के साथ ही महिला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग सुनिश्चित कर लिया।

.@TheShafaliVerma bags the Player of the Match award for her cracking half-century at the top against Bangladesh. 👏🏻👏🏻#TeamIndia | #AsiaCup2022 | #INDvBAN pic.twitter.com/jivVYE5Gsa

— BCCI Women (@BCCIWomen) October 8, 2022

सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सिक्के की उछाल जीतने वाले भारत ने अर्धशतकवीर शेफाली (55 रन, 44 रन, दो छक्के, पांच चौके), कार्यकारी कप्तान स्मृति मंधाना (47 रन, 38 गेंद, छह चौके) व जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 35 रन, 24 गेंद, चार चौके) की उपयोगी पारियों से पांच विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में शेफाली (2-10), दीप्ति शर्मा (2-13) व साथी गेंदबाजों की कसावट के सामने मेजबान टीम सात विकेट पर 100 रनों तक ही पहुंच सकी।

बांग्लादेश के अंतिम 4 विकेट सिर्फ 4 रनों की वृद्धि पर जा गिरे

शीर्ष क्रम की तीन बल्लेबाजों – कप्तान निगार सुल्ताना (36 रन, 29 गेंद, पांच चौके), फर्जाना हक (30 रन, 40 गेंद, तीन चौके) व मुर्शिदा खातून (21 रन, 25 गेंद, दो चौके) को छोड़ बांग्लादेश की अन्य कोई बल्लेबाज दहाई में नहीं पहुंच सकी। इनमें अंतिम चार विकेट आठ गेंदों पर सिर्फ चार रनों की वृद्धि पर गिर गए। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शेफाली ने 18वें ओवर में निगार सुल्ताना सहित दो बल्लेबाजों को लौटाया।

A clinical bowling performance from #TeamIndia as we beat Bangladesh by 5⃣9⃣ runs. 👏👏

Scorecard ➡️ https://t.co/YrBDw2RKTJ#INDvBAN | #AsiaCup2022 pic.twitter.com/uF7n1eiYFX

— BCCI Women (@BCCIWomen) October 8, 2022

शेफाली और स्मृति के बीच 96 रनों की भागीदारी

इसके पूर्व भारतीय पारी में शेफाली और स्मृति ने 72 गेंदों पर 96 रनों की साझेदारी से दल को ठोस शुरुआत दी। इन दोनों के लौटने के बाद जेमिमा ने एक छोर पकड़ते हुए टीम को 150 के पार पहुंचा दिया और यह स्कोर अंत में जीत के लिए पर्याप्त साबित हुआ। बांग्लादेश के लिए रूमाना अहमद ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए।

शीर्षस्थ भारत के 5 मैचों में आठ अंक

सात टीमों की राउंड रॉबिन लीग में शीर्ष पर चल रहीं भारतीय महिलाओं के अब पांच मैचों से आठ अंक हैं। उन्हें एकमात्र पराजय शुक्रवार को पाकिस्तान से झेलनी पड़ी थी। भारत का अंतिम मैच 10 अक्टूबर को थाईलैंड से होना है और उम्मीद है वह शीर्ष पर रहते हुए अपने लीग अभियान का समापन करेगा।

स्कोर कार्ड

लीग दौर की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और फाइनल 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान व श्रीलंका के खाते में चार-चार मैचों से छह-छह अंक हैं जबकि बांग्लादेश व थाईलैंड ने इतने ही मैचों से बराबर चार अंक बटोरे हैं। यूएई के दो अंक हैं जबकि मलेलियाई टीम पांच मैचों में खाता नहीं खोल सकी है।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल : बीरभूम जिले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित
उत्तर प्रदेश : कल्याण सिंह के नाम पर होगा अलीगढ़-रामघाट मार्ग
महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा से भी मिली मंजूरी, पक्ष में 214 वोट, विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा
NCR में मौसम ने बदला करवट : तेज ठंडी हवाओं के कारण बढ़ी गलन, AQI में आंशिक सुधार
पीएम मोदी का पाकिस्तान पर प्रहार, लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में बोले – ‘आतंकवादियों को एक्सपोर्ट करने का काम चल रहा…’
TAGGED:bangladeshCricketindiaShefali VermaWomen's Asia Cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?