hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विशाखापत्तनम् वनडे : भारत की 10 विकेट से शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विशाखापत्तनम् वनडे : भारत की 10 विकेट से शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत
खेलहिन्दी

विशाखापत्तनम् वनडे : भारत की 10 विकेट से शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत

Vinayak Barot
Last updated: March 19, 2023 9:30 pm
Vinayak Barot
Published: March 19, 2023
Share
SHARE

विशाखापत्तनम, 19 मार्च। भारत को यहां डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडिमयम में रविवार को खेले गए दूसरे एक दिनी अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट की शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा, जब दिग्गजों से सजी रोहित शर्मा एंड कम्पनी 26 ओवरों में सिर्फ 117 रनों पर बिखर गई, जो उसका चौथा न्यूनतम स्कोर था। इसके बाद कंगारुओं ने 39 ओवरों के शेष रहते बिना क्षति 121 रन बना लिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार

दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की यह सबसे बड़ी है। हालांकि दस विकेट से तो उसे पहले भी पराजय झेलनी पड़ी है, लेकिन 234 गेंदों (39 ओवर) के शेष रहते पहली बार किसी टीम ने भारत को शिकस्त दी है। इसके पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में हैमिल्टन में 212 गेंदों के शेष रहते भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।

Australia win the second #INDvAUS ODI. #TeamIndia will look to bounce back in the series decider 👍 👍

Scorecard ▶️ https://t.co/dzoJxTO9tc @mastercardindia pic.twitter.com/XnYYXtefNr

— BCCI (@BCCI) March 19, 2023

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने एक दिनी क्रिकेट इतिहास में बची गेंदों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। वर्ष 2004 में उसने 253 गेंदों के रहते अमेरिका को नौ विकेट से हराया था जबकि 2013 में वेस्टइंडीज को 244 गेंदों के शेष रहते नौ विकेट से मात दी थी।

स्टार्क के सामने 49 रनों पर भारत की आधी टीम लौट चुकी थी

पहले बल्लेबाजी पर बाध्य टीम इंडिया की दुर्गति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मिशेल स्टार्क (5-53) व उनके साथी गेंदबाजों के सामने 10वें 49 पर ही आधी टीम लौट चुकी थी। विराट कोहली (31 रन, 35 गेंद, चार चौके) रहे उनके अलावा अक्षर पटेल (नाबाद 29 रन, 29 गेंद, दो छक्के, एक चौका), रवींद्र जडेजा (16 रन, 39 गेंद, एक चौका) व कप्तान रोहित शर्मा (13 रन, 15 गेंद, दो चौके) ही दहाई में पहुंच सके।

भारत के चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। उधर स्टार्क के अलावा सीन एबॉट ने 23 पर तीन और नेथन एलिस ने 13 पर दो विकेट लिए।

ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श ने 66 गेंदों पर की 121 रनों की अटूट साझेदारी

कमजोर लक्ष्य के सामने ट्रेविस हेड (नाबाद 51 रन, 30 गेंद, 10 चौके) व मिशेल मार्श (नाबाद 66 रन, 36 गेंद, छह छक्के, छह चौके) ने बेखौफ बल्लेबाजी के बीच 66 गेंदों पर अटूट 121 रनों की साझेदारी से मेहमानों की आसान जीत सुनिश्चित कर दी।

स्कोर कार्ड

दो दिन पूर्व मुंबई में पहला मैच पांच विकेट से जीतने वाला भारत अब 22 मार्च को चेन्नई में तीसरे व निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा।

You Might Also Like

जब सीएम से मिल चुकी हैं तो किस बात का डर, विधायक पूजा पाल पर अखिलेश यादव का तंज
‘संसद से सड़कों तक टकराव टालें’, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को मायावती की नसीहत
अग्निपथ स्कीम पर सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई मुहर, कहा – मनमानी नहीं कही जा सकती योजना
वंदे भारत ट्रेन प्रोजेक्ट के विस्तार की तैयारी, रेलवे ने टाटा ग्रुप को दिया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद राजद प्रमुख लालू यादव पटना लौटे, समर्थकों में खुशी की लहर
TAGGED:2nd ODIAustralia registers third biggest winCricketTeam India's humiliating defeat
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

प्रज्ञानानंद ने विश्व चैम्पियन डिंग लिरेन को मात दी, आनंद को पीछे छोड़ भारत के शीर्षस्थ खिलाड़ी बने

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 17, 2024
NDTV, Reuters અને APના પત્રકારોને આલિશાન કાશ્મીરી બંગાલા ખાલી કરવાનો આદેશ
यूपी : सीएम योगी ने प्रयागराज में 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
रवैया नहीं बदला तो… अब नेहा कक्कड़ और उनके पति को मिली धमकी, चिंता में परिवार
संजय निषाद के वायरल वीडियो से बढ़ा UP का सियासी पारा, अखिलेश यादव बोले- ‘पश्चाताप या प्रायश्चित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?