1. Home
  2. कारोबार
  3. भारत की GDP ग्रोथ में गिरावट, अप्रैल-जून 2024 में आर्थिक वृद्धि 5 तिमाहियों में सबसे कम
भारत की GDP ग्रोथ में गिरावट, अप्रैल-जून 2024 में आर्थिक वृद्धि 5 तिमाहियों में सबसे कम

भारत की GDP ग्रोथ में गिरावट, अप्रैल-जून 2024 में आर्थिक वृद्धि 5 तिमाहियों में सबसे कम

0
Social Share

नई दिल्ली, 30 अगस्त। भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून, 2024 में घटकर 6.7 प्रतिशत रही है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

कृषि क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के चलते घटी आर्थिक वृद्धि की रफ्तार

ये आंकड़े हैरान करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के चलते पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार घटी है। हालांकि, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था बना हुआ है। गौरतलब है कि अप्रैल-जून तिमाही में चीन की जीडीपी वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत थी।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 2 प्रतिशत रही

NSO ने आंकड़ों में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर दो प्रतिशत रही। बीते वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में यह आंकड़ा 3.7 प्रतिशत था। तिमाही आधार पर जीडीपी वृद्धि की न्यूनतम दर जनवरी-मार्च, 2023 में 6.2 प्रतिशत थी।

क्‍या था आरबीआई का जीडीपी ग्रोथ अनुमान

उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अगस्त में पिछली मौद्रिक नीति समिति की बैठक के दौरान अनुमान लगाया था कि देश की विकास दर यानी जीडीपी वित्त वर्ष 24-2025 की पहली तिमाही में 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

इसके अलावा, हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में मूडीज ने वित्तीय वर्ष 2024 और 2025 में भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर पॉजिटिव रुख अपनाया है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2024 में भारत की जीडीपी 7.2 प्रतिशत और वित्त वर्ष 25 में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code