hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ICC वनडे रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा : रोहित शीर्ष पर बरकरार, कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ICC वनडे रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा : रोहित शीर्ष पर बरकरार, कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे
खेलहिन्दी

ICC वनडे रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा : रोहित शीर्ष पर बरकरार, कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे

Revoi Editor
Last updated: December 10, 2025 4:38 pm
Revoi Editor
Published: December 10, 2025
Share
SHARE

दुबई, 10 दिसम्बर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बुधवार को जारी एक दिनी प्रारूप की नवनीतम रैंकिंग भारतीयों क्रिकेटरों का दबदबा दिखा। इस क्रम में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं तो विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं गेंदबाजी में कलाई के वामहस्त स्पिनर कुलदीप यादव तीसरे स्थान पर जा पहुंचे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रेष्ठ प्रदर्शन का मिला फायदा

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। वह नंबर वन की कुर्सी पर मजबूती से जमे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी 57, 14, और 75 की पारियों ने रोहित का नंबर वन रैंक पर कब्जा बरकरार रखा है।

विराट ने लगाई दो स्थानों की छलांग

वहीं विराट कोहली ने ताजा रैंकिंग में दो स्थानों की छलांग लगाते हुए दूसरी रैंक हासिल की है। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 135, 102, और 65 रनों की धाकड़ पारियां खेलीं। इन तीन पारियों की मदद से वे न सिर्फ सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने बल्कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी लंबे समय बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल पांचवें स्थान पर

ताजा रैंकिंग में कोहली की कीमत पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। दोनों क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो वनडे प्रारूप के कप्तान शुभमन गिल पांचवें स्थान पर हैं।

राहुल को दो स्थानों का फायदा, 12वें स्थान पर पहुंचे

पाकिस्तान के बाबर आजम छठे, आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें, वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और भारत के श्रेयस अय्यर दसवें स्थान पर हैं। केएल राहुल ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है। वह 12वें स्थान पर हैं। क्विंटन डी कॉक 3 स्थान ऊपर की छलांग लगाते हुए 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में कुलदीप की 3 स्थानों की छलांग

उधर गेंदबाजी रैंकिंग में खब्बू स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन स्थानों की छलांग लगाई और वह अफगान स्पिनर राशिद खान व अंग्रेज जोफ्रा आर्चर के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए। हालांकि अन्य भारतीय गेंदबाजों को नुकसान हुआ है। इनमें रवींद्र जडेजा दो पायदान की गिरावट से 16वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि मो. सिराज चार स्थान के नुकसान से 21वें स्थान पर चले गए हैं।

You Might Also Like

ज्ञानवापी मस्जिद केस : वाराणसी जिला जज की अदालत में सुनवाई पूरी, कल आ सकता है फैसला
मुलायम सिंह यादव समेत यूपी की 8 विभूतियों को पद्म अलंकरण, सीएम योगी ने दी बधाई
लैंड फॉर जॉब केस : लालू यादव-राबड़ी देवी और तेजस्वी पर आरोप तय, 52 आरोपी बरी
कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में मिले अहम सबूत – जबरन संबंध बनाने व शरीर पर काटने के निशान
महाराष्ट्र चुनाव : सत्तारूढ़ महायुति दो तिहाई बहुमत की ओर अग्रसर, महा विकास अघाड़ी की दुर्गति
TAGGED:CricketICC ODI RankingsIndians dominateKohli moves up to secondRohit retains top spot
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

साक्षी हत्याकांड के आरोपित की बुआ शम्मो बोलीं – ‘साहिल को चाहे मारो, पीटो या फांसी दो, उसे सजा मिलनी ही चाहिए’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 30, 2023
उत्तर प्रदेश : कानपुर में मिला जीका वायरस का पहला मरीज, दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम
बॉलीवुड : फिल्म ‘कुत्ते’ में नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री तब्बू
રાજા ભૈયાના પિતા નજરકેદ, મુહર્રમના દિવસે નહીં કરી શકે હનુમાન ભંડારો
इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणी : चयन प्रक्रिया का पालन किए बिना की गईं नियुक्तियां अवैध
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?