hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ICC महिला एक दिनी विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, रेणुका की वापसी, शेफली को नहीं मिला मौका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ICC महिला एक दिनी विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, रेणुका की वापसी, शेफली को नहीं मिला मौका
खेलहिन्दी

ICC महिला एक दिनी विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, रेणुका की वापसी, शेफली को नहीं मिला मौका

Revoi Editor
Last updated: August 19, 2025 6:09 pm
Revoi Editor
Published: August 19, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 19 अगस्त। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले माह 30 सितम्बर से प्रस्तावित आईसीसी महिला एक दिनी विश्व कप 2025 के लिए मंगलवार को भारतीय महिला टीम का घोषणा कर दी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और स्मृति मंधाना की उप कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। फिटनेस हासिल कर चुकीं रेणुका सिंह ठाकुर की टीम में जहां वापसी हुई है वहीं शेफाली वर्मा को मौका नहीं मिल सका। बीसीसीआई की चयन समिति ने इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का भी एलान कर दिया।

भारत-श्रीलंका के पांच शहरों में होंगे मुकाबले

उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित वैश्विक टूर्नामेंट 30 सितम्बर से शुरू होगा, जिसका फाइनल मुकाबला दो नवम्बर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले भारत और श्रीलंका के पांच शहरों में होंगे। इनमें बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी, गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम, इंदौर का होल्कर स्टेडियम, विशाखापत्तनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो का आर प्रेमादासा स्टेडियम शामिल है।

A power packed #TeamIndia squad for the ICC Women's Cricket World Cup 2025 💪

Harmanpreet Kaur to lead the 15 member squad 🙌🙌#WomenInBlue | #CWC25 pic.twitter.com/WPXA3AoKOR

— BCCI Women (@BCCIWomen) August 19, 2025

बेंगलुरु या कोलंबो में 2 नवम्बर को खेला जाएगा फाइनल

इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन 12 वर्षों बाद भारत में किया जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 29 अक्तूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 30 अक्तूबर को बेगलुरु में खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को तैयारियों के लिए दो दिन का समय मिलेगा। खिताबी मुकाबला दो नवम्बर को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा।

चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया सहित आठ टीमें करेंगी जोर आजमाइश

महिला वनडे विश्व कप में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें दोनों संयुक्त मेजबानों – भारत व श्रीलंका के अलावा गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में न्यूजीलैंड में खेले गए पिछले विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। ऑस्ट्रेलिया सर्वाधिक सात बार खिताब जीत चुका है

भारत पहले इसका टूर्नामेंट का इकलौता मेजबान था, लेकिन इसमें श्रीलंका को भी शामिल करना पड़ा क्योंकि क्योंकि पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए भारत नहीं आएगा और इस वर्ष की शुरुआत में ही चैम्पियंस ट्रॉफी में हाईब्रिड मॉडल को मंजूरी दी गई थी।

भारत के मैचों का कार्यक्रम

टूर्नामेंट में भारतीय टीम के मैचों की बात करें तो वह 30 सितम्बर को श्रीलंका से बेंगलुरु में और पांच अक्टूबर को पाकिस्तान से कोलंबो में खेलने के बाद नौ अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेलेगी। टीम 19 अक्तूबर को इंदौर में इंग्लैंड से भिड़ेगी और फिर 23 अक्तूबर को गुवाहाटी में उसके सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। 26 अक्तूबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उसका बांग्लादेश से सातवां व अंतिम लीग मुकाबला होगा।

महिला विश्व कप 2025 के भारतीय महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा।

You Might Also Like

यूपी में दो द‍िनों तक रहेगा घना कोहरा, मौसम व‍िभाग ने 24 जिलों में आरेंज और 36 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी
भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी, तीन एक दिनी और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे
ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भड़के गौतम गंभीर, कोहली-रोहित के भविष्य पर दिया यह बड़ा बयान
मूसेवाला ने जान बचाने के लिए 2 करोड़ का दिया था ऑफर, गैंगस्टर गोल्डी बरार का खुलासा
चेन्नई टेस्ट : टीम इंडिया ने चौथे दिन लंच के पहले ही बांग्लादेश को 280 रनों से रौंदा, घरेलू मैदान पर अश्विन का जलवा
TAGGED:CricketICC Women's One Day World CupIndian team announced
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?