hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, रियल्टी और मेटल स्टॉक्स पर दबाव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, रियल्टी और मेटल स्टॉक्स पर दबाव
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, रियल्टी और मेटल स्टॉक्स पर दबाव

Revoi Editor
Last updated: April 20, 2026 12:05 pm
Revoi Editor
Published: April 20, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 20 अप्रैल। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सपाट हुई। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 137.14 अंक या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,356.40 और निफ्टी 61.65 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,291.50 पर था। बाजार में गिरावट का नेतृत्व मेटल और रियल्टी शेयर कर रहे थे। इस कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी टॉप लूजर्स थे। इसके अलावा निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी लाल निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया और निफ्टी कंजप्शन हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिल रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 303.70 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,201.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 38.40 अंक या 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,604 पर था। सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और इंडिगो गेनर्स थे। वहीं, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टाइटन और इटरनल लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, हांगकांग, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल बैंकॉक लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में इक्विटी में 683.20 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया था। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इक्विटी में 4,721.48 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की थी। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के कुछ समय तक खुले रहने के बाद फिर से इसके बंद होने से दोनों देशों में तनाव में बढ़ोतरी हुई है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में भारी वर्षा व भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक 46 लोगों की मौत, 11 लापता
साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज में किया भारत का क्लीन स्वीप, 4 रन से जीता आखिरी मैच
पीएम मोदी अगले वर्ष राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर करेंगे स्थापित, ट्रस्ट सदस्य ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश : हर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन से ब्राह्मणों को लुभाएगी भाजपा
इलाहाबाद हाई कोर्ट और लखनऊ खंडपीठ के 800 से अधिक सरकारी वकील बर्खास्त, नयों को मिलेगा मौका
TAGGED:BseNSE
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी ने फोन पर की बात, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जताई सहमति

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 30, 2023
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया सब वैरिएंट JN.1, WHO की निगरानी बढ़ाने की अपील
आईपीएल -17 : LSG की MI पर एक और जीत, CSK बनाम RCB से आज तय होगा प्लेऑफ का अंतिम स्थान
अंतत: सामने आए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, क्राइम ब्रांच में कई घंटों तक चली पूछताछ
સરહદ પર તણાવની વચ્ચે ભારત-ચીન વચ્ચે યોજાશે કમાન્ડર સ્તરની મંત્રણા
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?