hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत ने 2024 में 24.5 गीगावाट सोलर और 3.4 गीगावाट विंड कैपेसिटी जोड़ी, बनाया नया रिकॉर्ड : जेएमके रिसर्च
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत ने 2024 में 24.5 गीगावाट सोलर और 3.4 गीगावाट विंड कैपेसिटी जोड़ी, बनाया नया रिकॉर्ड : जेएमके रिसर्च
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

भारत ने 2024 में 24.5 गीगावाट सोलर और 3.4 गीगावाट विंड कैपेसिटी जोड़ी, बनाया नया रिकॉर्ड : जेएमके रिसर्च

Revoi Editor
Last updated: January 10, 2025 5:26 pm
Revoi Editor
Published: January 10, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10जनवरी।  भारत ने सोलर और विंड कैपेसिटी को लेकर 2024 में नया रिकॉर्ड बनाया है। जेएमके रिसर्च के अनुसार, भारत ने कैलेंडर ईयर 2024 (जनवरी से दिसंबर) में लगभग 24.5 गीगावाट सोलर कैपेसिटी और 3.4 गीगावाट विंड कैपेसिटी जोड़ी है। यह 2023 की तुलना में सोलर इंस्टॉलेशन में दोगुने से अधिक और विंड इंस्टॉलेशन में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 2024 में जोड़ी गई सोलर कैपेसिटी अब तक किसी भी एक वर्ष में दर्ज की गई सबसे अधिक है।

2023 की तुलना में 53 प्रतिशत की वृद्धि

भारत ने 2024 में 4.59 गीगावाट की नई रूफटॉप सोलर कैपेसिटी इंस्टॉल की, जो 2023 की तुलना में 53 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इस वृद्धि का श्रेय मुख्य रूप से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जाता है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस योजना ने देश भर में केवल 10 महीनों में 7 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की सुविधा प्रदान की।

भारत ने चालू वित्त वर्ष में लगभग 15 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी की कैपेसिटी जोड़ी

विंड सेक्टर में 2024 में 3.4 गीगावाट की नई कैपेसिटी वृद्धि देखी गई, जो 2023 की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। 2024 में इंस्टॉल्ड विंड एनर्जी कैपेसिटी का 98 प्रतिशत हिस्सा गुजरात (1,250 मेगावाट), कर्नाटक (1,135 मेगावाट) और तमिलनाडु (980 मेगावाट) तीन राज्यों से था।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारत ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान लगभग 15 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी जोड़ी है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान जोड़े गए 7.54 गीगावाट से लगभग दोगुना है।

पिछले वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि 

सीआईआई अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन और प्रदर्शनी (आईईसीई) को संबोधित करते हुए, अक्षय ऊर्जा मंत्री ने आगे कहा था कि गैर-जीवाश्म ईंधन ऊर्जा क्षेत्र में भारत की कुल स्थापित क्षमता 214 गीगावाट तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी थी कि अकेले नवंबर 2024 में 2.3 गीगावाट की नई कैपेसिटी जोड़ी गई, जो नवंबर 2023 में जोड़ी गई 566 मेगावाट की तुलना में चार गुना वृद्धि को दर्शाती है।

You Might Also Like

बिहार में बड़ा बदलाव : पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय, पत्नी रंजीत रंजन हैं कांग्रेस सांसद
उपराज्यपाल नहीं, केजरीवाल ही दिल्ली के असली बॉस, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
रूस-यूक्रेन युद्ध के एक वर्ष पूरा होने से पहले कीव पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, हवाई हमलों के सायरन से स्वागत
PMLA पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मनी लॉन्ड्रिंग एक स्वतंत्र अपराध, कानून में बदलाव सही
रणवीर इलाहाबादिया व समय रैना सहित कई यूट्यूबरों के खिलाफ महाराष्ट्र में FIR दर्ज
TAGGED:addcreatesindiaNew recordresearchsolar wind capacity
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?