hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत की इकोनॉमी वर्ष 2022 में फ्रांस से बड़ी होगी, ब्रिटेन भी जल्द छूट जाएगा पीछे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > व्यापार > भारत की इकोनॉमी वर्ष 2022 में फ्रांस से बड़ी होगी, ब्रिटेन भी जल्द छूट जाएगा पीछे
व्यापारहिन्दी

भारत की इकोनॉमी वर्ष 2022 में फ्रांस से बड़ी होगी, ब्रिटेन भी जल्द छूट जाएगा पीछे

Vinayak Barot
Last updated: December 26, 2021 4:18 pm
Vinayak Barot
Published: December 26, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 दिसंबर। कोरोना महामारी के कारण हुए नुकसान से अब भारतीय अर्थव्यवस्था उबरने लगी है और वापस रफ्तार पकड़ने लगी है। इस क्रम में भारत जल्द ही फ्रांस और ब्रिटेन सरीखे देशों को पीछे छोड़ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।

ब्रिटिश कंसल्टेंसी सीईबीआर की इस माह जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांस नए वर्ष में जबकि ब्रिटेन 2023 में भारत से पीछे छूट जाएगा। हालांकि दुनिया के ऊपर आर्थिक मंदी  का खतरा अब भी मंडरा रहा है।

कोरोना के कारण टॉप5 से बाहर हुआ भारत

रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी की जद में आने से पहले भारत ने फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि बाद में महामारी के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि पर न सिर्फ ब्रेक लगा, बल्कि जीडीपी ग्रोथ रेट जीरो से नीचे चली गई। इससे भारत ने टॉप-5 इकोनॉमी में से एक होने का खिताब खो दिया था।

फ्रांस और भारत के बीच फासला बहुत कम

इंवेस्टोपीडिया के आंकड़ों के अनुसार, अभी भारत, ब्रिटेन और फ्रांस तीनों ही तीन ट्रिलियन डॉलर से कम की इकोनॉमी हैं। फ्रांस के साथ भारत का फासला बहुत कम है और दोनों 2.7 ट्रिलियन डॉलर से तनिक पीछे हैं जबकि ब्रिटेन की जीडीपी 2.7 ट्रिलियन से अधिक है। अगले साल भारत की इकोनॉमी का साइज तीन ट्रिलियन डॉलर के बेहद करीब पहुंच जाने का अनुमान है जबकि ब्रिटेन इस लेवल के पार निकल सकता है। हालांकि तब भारत और ब्रिटेन के बीच का अंतर मामूली रह जाने वाला है।

अमेरिका को पछाड़ने के लिए चीन को करना होगा इंतजार

नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के साथ अन्य प्रमुख इकोनॉमी भी महामारी से निजात पाने लगी हैं और यही वजह है कि पूरी दुनिया का सम्मिलित इकोनॉमिक आउटपुट नए वर्ष में पहली बार 100 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार करने वाला है। हालांकि रिपोर्ट में चीन के लिए बुरा अनुमान है। पहले माना जा रहा था कि चीन डॉलर टर्म में अगले सात वर्षों में अमेरिका को पीछे छोड़ सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। सीईबीआर का मानना है कि इसके लिए चीन को अब 2030 तक इंतजार करना पड़ेगा।

You Might Also Like

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू, इम्फाल में काग्रेस अध्यक्ष खरगे ने की औपचारिक शुरुआत  
जांच रिपोर्ट में खुलासा : खांसी की दवाओं में जहरीले रसायन नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी की गाइडलाइन
हरियाणा सरकार ने मानीं मांगें, डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आज से ड्यूटी पर होंगे उपस्थित
बिहार : नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, इस बार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे गृह मंत्रालय
टी20 सीरीज : टीम इंडिया की रोमांचक जीत में तिलक वर्मा का नाबाद पचासा, इंग्लैंड 0-2 से पिछड़ा
TAGGED:British ConsultancyCEBRFRANCEIndian Economyuk
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद वोटिंग आज, खड़गे और थरूर के बीच कड़ा मुकाबला

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 17, 2022
भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे के भीतर 24 फीसदी गिरी नए संक्रमितों की संख्या, अब 5 लाख से कम एक्टिव केस
महाभारत सीरियल के ‘कृष्ण’ नीतीश भारद्वाज की प्रॉपर्टी बेचना चाहती हैं Ex वाइफ, कोर्ट में लगाई अर्जी
‘Affordable terrorism’: India lodges protest against use of drones-as-weapons
असम में बाढ़ का कहर जारी, लगभग 8 लाख लोग प्रभावित, मदद के लिए वायुसेना तैनात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?