hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रूस-यूक्रेन युद्ध : बढ़ रहे खतरे के बीच भारत ने अपने नागरिकों को कीव तत्काल आज ही छोड़ने की सलाह दी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > रूस-यूक्रेन युद्ध : बढ़ रहे खतरे के बीच भारत ने अपने नागरिकों को कीव तत्काल आज ही छोड़ने की सलाह दी
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

रूस-यूक्रेन युद्ध : बढ़ रहे खतरे के बीच भारत ने अपने नागरिकों को कीव तत्काल आज ही छोड़ने की सलाह दी

Vinayak Barot
Last updated: March 1, 2022 3:05 pm
Vinayak Barot
Published: March 1, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 मार्च। यूक्रेन में जारी जंग के बीच भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास की ओर से जारी ट्वीट में नागरिकों को तत्काल आज ही यूक्रेन की राजधानी कीव छोड़ने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट में कहा, ‘छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों को आज तत्काल कीव छोड़ने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह उपलब्ध ट्रेनों द्वारा या उपलब्ध किसी अन्य माध्यम से।’

Advisory to Indians in Kyiv

All Indian nationals including students are advised to leave Kyiv urgently today. Preferably by available trains or through any other means available.

— India in Ukraine (@IndiainUkraine) March 1, 2022

कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने इससे पहले सोमवार को कहा था कि यूक्रेन की राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया गया है और भारतीय छात्र शहर से बाहर निकलने के लिए रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। दूतावास ने भारतीय नागरिकों को अपने पासपोर्ट, पर्याप्त मात्रा में कैश, जरूरी सामान आदि साथ रखने को कहा था। साथ ही दूतावास ने कहा था कि ट्रेनों में देरी हो सकती है और उन्हें लंबी कतार में इंतजार करना पड़ सकता है।

भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना मोर्चा

ज्ञातव्य है कि कीव पर रूस के बढ़ते हमले के बीच भारतीय वायुसेना अब फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ से जुड़ने जा रही है। मंगलवार सुबह आई जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश में भारतीय वायु सेना को इस मिशन से जोड़ा जा रहा है।

इसके तहत वायु सेना अपने सी-17 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल फंसे हुए नागरिकों को निकालने और मदद पहुंचाने के लिए करेगी। सी-17 के ऑपरेशन गंगा से जुड़ने से एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को भारत सुरक्षित पहुंचाया जा सकता है। माना जा रहा है कि यूक्रेन में अब भी 15 से 16 हजार भारतीय नगरिक फंसे हुए हैं।

गौरतलब है कि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी यू्क्रेन की सीमा चौकियों के जरिए वहां से बाहर निकाल रहा है। सोमवार को यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों को राजधानी कीव में रेलवे स्टेशन पहुंचने की सलाह दी ताकि वे युद्धग्रस्त देश के पश्चिमी हिस्सों तक आगे की यात्रा कर सकें।

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा – कीव पर रूसी हमला तेज

इस बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रूस ने कीव पर अपना हमला काफी तेज कर दिया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट में कहा गया कि रूसी सेनाओं ने कीव के उत्तर में और खार्किव और चेर्निहिव के आस-पास तोपों के इस्तेमाल में वृद्धि की है। घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में भारी तोपों के इस्तेमाल से नागरिकों के हताहत होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है।’

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर : सांबा जिले में सीमा पर पाई गई सुरंग, अमरनाथ यात्रा बाधित करने की आतंकियों की कोशिश नाकाम
इसरो ने बदली योजना : अब शनिवार को किया जाएगा लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को फिर एक्टिव करने का प्रयास
न्यूजीलैंड ने फिर रचा इतिहास, भारत में पहली बार जीती एक दिनी सीरीज, अंतिम मैच में टीम इंडिया 41 रनों से परास्त
अमेरिका : काश पटेल बने FBI के डायरेक्टर, पहली बार भारतीय मूल के किसी शख्स को मिली कमान
ICC टी20 विश्व कप : पाकिस्तान ने पहली जीत से जीवंत कीं उम्मीदें, कनाडा को 7 विकेट से दी शिकस्त
TAGGED:Indian citizensIndian Embassyleave Kyiv urgently todayRussia-Ukraine WarUkraine Crisis
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?