hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का खाता खुला, भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर ने जीता रजत पदक  
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का खाता खुला, भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर ने जीता रजत पदक  
खेलहिन्दी

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का खाता खुला, भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर ने जीता रजत पदक  

Vinayak Barot
Last updated: July 30, 2022 5:49 pm
Vinayak Barot
Published: July 30, 2022
Share
SHARE

बर्मिंघम, 30 जुलाई। भारतीय दल यहां जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को अपना खाता खोलने में सफल हो गया, जब भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर ने रजत पदक जीता। महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले 21 वर्षीय संकेत ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में 248 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि अर्जित की।

सांगली के युवा लिफ्टर ने अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा

कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में इतिहास के छात्र संकेत ने स्नैच में 113 किलोग्राम का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जबकि क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 135 किलो वजन उठाया। मलेशिया के अनिक कसदन ने 249 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका की दिलंका कुमारा (225 किलोग्राम) को कांस्य पदक मिला।

🇮🇳 wins its 1️⃣st 🏅 at @birminghamcg22 🤩#SanketSargar in a smashing performance lifted a total of 248 Kg in 55kg Men’s 🏋️‍♀️ to clinch 🥈at #B2022

Sanket topped Snatch with best lift of 113kg & lifted 135kg in C&J

Congratulations Champ!
Wish you a speedy recovery#Cheer4India pic.twitter.com/oDGLYxFGAA

— SAI Media (@Media_SAI) July 30, 2022

तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन, 2020 खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के चैंपियन संकेत ने इस प्रदर्शन से अपना पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड (स्नैच में 108 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 139 किग्रा, कुल 244 किग्रा) भी तोड़ दिया।

 पीएम मोदी ने संकेत को दी बधाई

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने के लिए संकेत सरगर को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘संकेत सरगर का असाधारण प्रयास! उनका प्रतिष्ठित रजत पदक हासिल करना राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए एक शानदार शुरुआत है। उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’

Exceptional effort by Sanket Sargar! His bagging the prestigious Silver is a great start for India at the Commonwealth Games. Congratulations to him and best wishes for all future endeavours. pic.twitter.com/Pvjjaj0IGm

— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022

संकेत ने खुशी जताई, लेकिन स्वर्ण न जीत पाने का मलाल

संकेत ने रजत पदक जीतने पर कहा, ‘मैं खुश हूं, लेकिन मैं खुद से नाराज भी हूं क्योंकि मुझे स्वर्ण पदक जीतना था और मैंने स्वर्ण पदक के लिए तैयारी भी की थी। मैं चार वर्षों से स्वर्ण पदक के लिए तैयारी कर रहा था और स्वर्ण पदक एक कदम की दूरी पर था। मुझे इस पदक के मिलने पर खुशी है कि ये देश का पहला पदक है।’

First medal for India in #CWG22 🇮🇳🇮🇳

Sustained an injury, but didn't give up!! Well done #SanketSargar, as you bag the first medal for India at CWG2022.

Your silver shines bright and makes us proud. 🥈🇮🇳#Cheer4India pic.twitter.com/Wk2U9LW6Ch

— Nisith Pramanik (@NisithPramanik) July 30, 2022

इधर सांगली में पान की दुकान व एक छोटा सा होटल चलाने वाले पिता की आंखें आज गर्व से भर उठीं। सरगर की बहन और पिता ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं कि उसने कोहनी की चोट के बावजूद देश के लिए रजत पदक जीता है।’

You Might Also Like

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा- ‘‘दुश्मनों को भारी कीमत चुकानी होगी’’
रामजी की अयोध्या में ‘हर हर बम बम’ की गूंज, रामपैड़ी में शिवभक्तों ने लगई डुबकी
दिल्लीवासियों को राहत – हटाई गईं चौथे चरण की पाबंदियां, प्राइमरी स्कूल खोलने पर फैसला कल
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली सूची, राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे
राज्यसभा उपचुनाव : सभी 12 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, उच्च सदन में बहुमत के आंकड़े तक पहुंचा एनडीए
TAGGED:Birmingham Commonwealth GamesindiaSanket Mahadev SargarSanket won silverweightlifter
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?