hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: फिल्म निर्माता Leena Manimekalai की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने जारी किया समन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > फिल्म निर्माता Leena Manimekalai की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने जारी किया समन
राष्ट्रीयहिन्दी

फिल्म निर्माता Leena Manimekalai की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने जारी किया समन

Vinayak Barot
Last updated: July 12, 2022 1:09 pm
Vinayak Barot
Published: July 12, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 जुलाई। दिल्ली की एक अदालत ने फिल्म ‘काली’ के खिलाफ रोक लगाने की मांग करने वाले एक मुकदमे पर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ समन जारी किया जिसमें कथित तौर पर हिंदू देवी को पोस्टर में अनुचित तरीके से चित्रित किया गया है। याचिकाकर्ता राज गौरव ने अदालत के समक्ष एक मुकदमा दायर कर मणिमेकलाई को पोस्टर, वीडियो और ट्वीट में देवी-देवताओं को चित्रित करने से रोकने के लिए अंतरिम निषेधाज्ञा की मांग की।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि हिंदू देवी काली को सिगरेट पीते हुए चित्रित करने वाला फिल्म का पोस्टर न केवल आम हिंदू की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि यह नैतिकता और शालीनता की मूल बातों के भी खिलाफ है। याचिकाकर्ता ने फिल्म निर्माता के खिलाफ एक स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा की मांग करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी आने वाली फिल्म काली के पोस्टर और प्रोमो वीडियो में हिंदू देवी को बहुत ही अनुचित तरीके से चित्रित किया है।

सिविल जज अभिषेक कुमार ने याचिकाकर्ता के वकील को सुनने के बाद मणिमेकलाई के खिलाफ समन जारी किया और उन्हें छह अगस्त को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि कोई भी आदेश पारित करने से पहले प्रतिवादी को सुनने की जरूरत है।

You Might Also Like

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि : खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा का दिया संदेश
अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन : राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस सांसद हिरासत में, पुलिस पर घसीटने और मारने का आरोप
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा- एलएसी पर हालात स्थिर परंतु संवेदनशील
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाल-बाल बचे, समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद में फेंकी गई कुर्सी
TAGGED:Delhi courtFilmmakerLeena Manimekalaisummons
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
हिन्दी

अस्पतालों में भर्ती के लिए अब कोविड-19 संक्रमित होने की रिपोर्ट जरूरी नहीं : केंद्र सरकार

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 8, 2021
કોરોના કાળમાં કોમ્પ્યુટરની માંગમાં વૃદ્વિ, આયાત 7 વર્ષની ટોચે
महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने 6 माह के लिए मांगा था सीएम पद! लेकिन भाजपा ने ठुकरा दी उनकी पेशकश
यूपी चुनाव : लता मंगेशकर के निधन के कारण भाजपा ने टाला संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम
शिंदे की शिवसेना में शामिल होते ही मिलिंद देवड़ा का प्रहार – ‘पीएम मोदी के खिलाफ बोलना ही कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?