hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हिमाचल की सोलन मंडी में भी टमाटर की आवक कम, 900 रुपये प्रति क्रेट से 1600 रुपये पहुंचे दाम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हिमाचल की सोलन मंडी में भी टमाटर की आवक कम, 900 रुपये प्रति क्रेट से 1600 रुपये पहुंचे दाम
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

हिमाचल की सोलन मंडी में भी टमाटर की आवक कम, 900 रुपये प्रति क्रेट से 1600 रुपये पहुंचे दाम

Vinayak Barot
Last updated: June 27, 2023 7:08 pm
Vinayak Barot
Published: June 27, 2023
Share
SHARE

सोलन, 27 जून। भीषण गर्मी, बिपरजॉय तूफान और बेमौसम बारिश का असर टमाटर की फसल पर भी पड़ा है। इसके चलते  देश के कई हिस्सों में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। कई राज्यों में तो टमाटर का भाव 100 रुपये प्रति किलो पार कर चुका है। ऐसे में उन लोगों का स्वाद कसैला हो गया है, जिन्हें पूरे सालभर टमाटर खाने की लत लग चुकी है।

किसान भी टमाटर का अच्छा दाम मिलने से खुश नजर आ रहे

इस बीच हिमाचल प्रदेश में इन दिनों टमाटर का सीजन उफान पर है और किसान भी टमाटर का अच्छा दाम मिलने से खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि सब्जी मंडी सोलन में टमाटर की आवक कम है, जिसकी वजह से टमाटर के दामों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह में टमाटर के दाम और ₹900 से ₹1600 प्रति क्रेट तक पहुंच चुके हैं। खास बात यह भी है कि हिमाचल का टमाटर इस बार देश की बड़ी मंडियों राजस्थान, हरियाणा और बेंगलुरु पहुंच रहा है।

हिमाचल का टमाटर इस बार राजस्थान, हरियाणा और बेंगलुरु पहुंच रहा

किसानों को टमाटर के दाम औसतन 60 रुपये प्रति किलो तक मिल रहे हैं। राजस्थान में जहां सूखे जैसे हालात बने हुए हैं तो वहीं, बेंगलुरु का सीजन इस बार लेट होने के आसार जताए जा रहे हैं, जिसकी वजह से देशभर की बड़ी मंडियों में हिमाचल के टमाटर की सप्लाई देखने को मिल रही है। वहीं, बाहरी राज्यों के आढ़ती भी इन दिनों में सब्जी मंडी सोलन में पहुंच रहे हैं।

टमाटर बढ़िया क्वालिटी का होने के कारण दाम भी किसानों को बेहतर मिल रहे हैं। सब्जी मंडी में मंगलवार को किसानों को टमाटर के दाम प्रति क्रेट ₹900 से ₹1600 तक मिले। प्रति किलो के हिसाब से किसानों को टमाटर के दाम औसतन 60 रुपए तक मिल रहे हैं। वहीं, बाजारों तक पहुंचते-पहुंचते आम आदमी को यही टमाटर 100 रुपए प्रति किलो तक मिल रहे हैं।

सब्जी मंडी सोलन की आढ़ती किशोर कुमार व सुरेश ठाकुर का कहना है कि इस बार टमाटर की फसल पर गहरा असर बाहरी राज्यों की मंडियों में पड़ा है। राजस्थान के लिए इन दिनों यहां से सप्लाई टमाटर की की जा रही है क्योंकि वहां पर सूखे जैसे हालात बन जाने के कारण टमाटर की फसल प्रभावित हुई है। वहीं बेंगलुरु का टमाटर भी अभी नहीं चला है, जिसकी वजह से वहां की छोटी मंडियों में भी सोलन से सप्लाई टमाटर की जा रही है। सब्जी मंडी सोलन में सोलन सिरमौर मंडी के कुछ क्षेत्रों का टमाटर पहुंच रहा है। किसानों को 1000 रुपये से लेकर ₹1600 तक दाम प्रति क्रेट मिल रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि आगामी दो सप्ताह तक इसी तरह से किसानों को टमाटर के दाम मिलते रहेंगे।

You Might Also Like

पाकिस्तान के हवाई हमले में 3 अफगान क्रिकेटरों सहित 8 की मौत, अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज से वापस लिया नाम
योग गुरु रामदेव बोले – ‘कॉरपोरेट 99 फीसदी समय स्वार्थ में लगाते हैं, मेरा समय अडानी-अंबानी से ज्यादा कीमती’
E-commerce पर उठते सवाल : CAIT ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए की कड़ी कार्रवाई की मांग
विवादों में फंसे हिमंत बिस्वा सरमा, ‘ब्राह्मण-शूद्र’ को लेकर किए गए विवादित पोस्ट पर असम के सीएम ने मांगी माफी
अब Infosys में हुई छंटनी : इंटरनल फ्रेशर एसेसमेंट टेस्ट में फेल 600 नए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
TAGGED:HIMACHAL PRADESHSolan MandiTomato prices soar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?