hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इमामों के साथ बैठक में सीएम ममता बनर्जी बोलीं – मुर्शिदाबाद में हुए सांप्रदायिक दंगे पूर्व नियोजित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > इमामों के साथ बैठक में सीएम ममता बनर्जी बोलीं – मुर्शिदाबाद में हुए सांप्रदायिक दंगे पूर्व नियोजित
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

इमामों के साथ बैठक में सीएम ममता बनर्जी बोलीं – मुर्शिदाबाद में हुए सांप्रदायिक दंगे पूर्व नियोजित

Revoi Editor
Last updated: April 16, 2025 5:36 pm
Revoi Editor
Published: April 16, 2025
Share
SHARE

कोलकाता, 16 अप्रैल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मुर्शिदाबाद में हुए सांप्रदायिक दंगे पूर्व नियोजित थे। इमामों के साथ बैठक के बाद सीएम ममता ने कहा कि इस घटना में कई लोग शामिल हैं। विपक्ष दावा कर रहा है कि तृणमूल कांग्रेस वक्फ हिंसा में शामिल है, लेकिन यदि ऐसा होता तो उसके नेताओं के घरों पर हमले नहीं होते।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें (केंद्र को) जवाब देना चाहिए कि कितने युवाओं को नौकरी मिली है? दवाओं, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कितनी वृद्धि की गई है।

कुछ ‘गोदी मीडिया‘ केवल बंगाल के खिलाफ बोलते हैं

सीएम ममता ने मीडिया को निशानेल पर लेते हुए कहा, “कुछ ‘गोदी मीडिया’ केवल बंगाल के खिलाफ बोलते हैं। अगर आपको कुछ कहना है, तो मेरे सामने आकर कहें, मेरे पीछे नहीं। भाजपा द्वारा वित्तपोषित कुछ मीडिया चैनल बंगाल के फर्जी वीडियो दिखाते हैं। हमने उन्हें पकड़ा। उन्होंने कर्नाटक, यूपी, बिहार और राजस्थान के 8 वीडियो दिखाए और बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की। उन्हें शर्म आनी चाहिए। मुर्शिदाबाद जिले के कुछ इलाकों में वक्फ अधिनियम को लेकर कुछ अशांति हुई।”

What we've witnessed in Malda and Murshidabad is PRE-PLANNED CHAOS!

On the direct orders of HM @AmitShah, @BJP4India’s entire propaganda machinery, backed by Central Forces, has been deployed to destabilise Bengal.

The Home Minister is actively involved in fuelling unrest. He… pic.twitter.com/6oiQdoaM50

— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 16, 2025

इमामों के साथ बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि संसद में वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस सबसे आगे थी। भाजपा द्वारा वित्त पोषित कुछ मीडिया घराने बंगाल को बदनाम करने के लिए अन्य राज्यों में हुई हिंसा के वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। भारत की प्रगति में सभी धर्मों के लोगों ने भूमिका निभाई है, लेकिन संविधान को कमजोर करने के प्रयास जारी है।

वक्फ (संशोधन) अधिनियम देश के संघीय ढांचे के खिलाफ

सीएम ममता ने कहा, ‘वक्फ (संशोधन) अधिनियम देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है। मैंने ऐसी खबरें भी देखीं, जिनमें मुर्शिदाबाद में अशांति फैलाने के पीछे सीमा पार से आए तत्वों का हाथ होने का दावा किया गया है,  क्या सीमा की सुरक्षा करना बीएसएफ का काम नहीं है? भाजपा ने रामनवमी के दौरान दंगे कराने की योजना बनाई, लेकिन विफल रही। मैं लोगों को विभाजित नहीं होने दूंगी, मैं एकता चाहती हूं।’

You Might Also Like

ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में खालिस्तानी समर्थकों का उत्पात, सैन फ्रांसिस्को में वाणिज्य दूतावास पर हमला
किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी को बताया राहुल और प्रियंका की अमानत, बोले – ‘जब भी आदेश होगा, वापस कर दूंगा’
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, कहा – रूस पश्चिम के खिलाफ लड़ रहा पवित्र युद्ध
गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका में देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज ‘सुदर्शन सेतु’ का किया उद्घाटन
सिद्धारमैया दूसरी बार बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने भी शपथ ली, जुटे कई विपक्षी दिग्गज
TAGGED:CM Mamata Banerjeemeeting with Imamspre-planned communal riots in Murshidabad
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार : बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, बेऊर जेल प्रशासन ने इस अस्पताल में करवाया भर्ती

Revoi Editor
Revoi Editor
April 21, 2024
दुर्गापुर गैंगरेप केस पर सीएम ममता बनर्जी का बेतुका बयान – ‘लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए…’
केशव मौर्य का तंज-बिहार-बंगाल में भाजपा की जीत से अखिलेश की बढ़ी बेचैनी, भविष्य दिखने लगा धूमिल
हांगझू एशियाई खेल : नेहा ठाकुर ने पाल नौकायन में जीता रजत पदक, इबाद अली को कांस्य से संतोष करना पड़ा
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा – दलालों से सतर्क रहें अग्निवीर के अभ्यर्थी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?