hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रालोद सत्ता में आई तो देगी एक करोड़ युवाओं को नौकरियां : जयंत चौधरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > रालोद सत्ता में आई तो देगी एक करोड़ युवाओं को नौकरियां : जयंत चौधरी
राजनीतिहिन्दी

रालोद सत्ता में आई तो देगी एक करोड़ युवाओं को नौकरियां : जयंत चौधरी

Vinayak Barot
Last updated: October 28, 2021 12:19 pm
Vinayak Barot
Published: October 28, 2021
Share
SHARE

मथुरा, 28 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद-सपा गठबंधन की जीत को सुनिश्वित बताते हुये वादा किया कि सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को नौकरियां दी जायेंगी। चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन की रूपरेखा तय किये जाने के मुद्दे पर दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता की कुंजी किसानों एवं नौजवानों के हाथ में होगी। यह पहले ही तय हो चुका है कि आगामी विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा जाएगा। चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिये सपा नेतृत्व से बातचीत चल रही है। उन्होंने वायदा किया कि उनके गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को एक करोड़ नौकरियां दी जायेंगी। इसके लिये उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर मुहैया कराये जायेंगे। रालोद प्रमुख ने पुलिस की भर्ती में उम्र सीमा को बढ़ाने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बिजली के पुराने बिल माफ होंगे और बिजली की कीमत मौजूदा कीमत से आधी कर दी जायेगी।

चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आयोजित आशीर्वाद पथ यात्रा के मथुरा पहुंचने पर समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में अव्वल होने का दावा करने वालों को यह बताना चाहिये कि उत्तर प्रदेश किस मामले में अव्वल है। चौधरी ने कहा कि उनकी नजर में उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, अपराध और सत्ताधारी दल के नेताओं के झूठ बोलने के मामले में अव्वल है।

रालोद प्रमुख ने दावा किया कि इस बार प्रदेश की जनता सरकारी खजाने को बेचने वालों को सत्ता से बाहर करने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश के खजाने की चाबी किसानों और नौजवानों के हाथों में होगी। चौधरी ने सरकार से पूछा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार बताये कि क्या बेकाबू मंहगाई के कारण किसानों की कृषि लागत दोगुनी नहीं हुयी? उन्होंने दलील दी कि आज डीएपी खाद के लिए किसानों को जान देनी पड़ रही है।

You Might Also Like

संसद टीवी के शुभारंभ पर बोले पीएम मोदी – संसद से जुड़े चैनल भी आधुनिक व्यवस्थाओं के अनुरूप खुद को ढालें
दलाई लामा ने मेडिटेशन्स के लिए जीता पहला ग्रैमी, बिली ईलिश को वाइल्डफ्लावर के लिए सॉन्ग ऑफ द ईयर
भारत मानवाधिकारों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहा : प्रधानमंत्री मोदी
बॉलीवुड: अमिताभ की आवाज में रिलीज हुआ प्रभास स्टारर फिल्म ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर
रामलला दर्शन के लिए रवाना हुई योगी कैबिनेट, लग्जरी बस में RLD विधायक, राजा भैया और आराधना मिश्रा भी
TAGGED:Jayant ChaudharyjobsOne Crore YouthRLD
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

पाकिस्तानी प्लेयर अबरार को खरीदकर बुरी फंसी काव्या मारन, सस्पेंड किया गया सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट

Revoi Editor
Revoi Editor
March 13, 2026
भारतीय मानव इतिहास को प्रभावित करने में जलवायु की भूमिका पर अध्ययन करने की जरूरत
कांग्रेस का तंज- एक व्यक्ति के अहंकार ने राष्ट्रपति को नए संसद भवन के उद्घाटन के अधिकार से वंचित किया
प्रशांत किशोर ने फिर किया राहुल गांधी से संपर्क, गुजरात चुनाव में कांग्रेस के लिए करना चाहते हैं बिना शर्त काम
यूपी बार काउंसिल की काररवाई : 30 अधिवक्ताओं के लाइसेंस सस्पेंड, वकीलों का गैंग कर रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?