hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईसीसी का सख्त एक्शन : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर दो मैचों का प्रतिबंध
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईसीसी का सख्त एक्शन : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर दो मैचों का प्रतिबंध
खेलहिन्दी

आईसीसी का सख्त एक्शन : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर दो मैचों का प्रतिबंध

Vinayak Barot
Last updated: July 25, 2023 7:43 pm
Vinayak Barot
Published: July 25, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सख्त कदम उठाते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर खराब आचरण के लिए दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। हरमनप्रीत यह सजा पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।

हरमनप्रीत गत 22 जुलाई को बांग्लादेश के विरुद्ध तीसरे वनडे में आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन की दोषी पाई गई हैं। उन्हें दो अलग-अलग मालमों में सजा दी गई है। भारतीय कप्तान ने आउट होने के बाद बल्ला स्टंप पर दे मारा था। उन्होंने पैवेलियन लौटते समय अम्पायर से भी कुछ कहा और फिर प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भी अम्पायरिंग को लेकर नाराजगी जताई। इसके अलावा उन्होंने दर्शकों की ओर भी कुछ इशारा किया था।

तीसरा मैच टाई छूटने के बाद बराबर रही थी सीरीज

गौरतलब है कि 22 जुलाई को भारत व बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला हो रहा था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 225 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 225 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच टाई हो गया।

लेवल 2 की दोषी करार दिए जाने के बाद मैच फीस की 75% राशि काटी गई थी

दरअसल, हरमनप्रीत को अपनी नाराजगी भरी प्रतिक्रिया का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। उनकी इस हरकत को देखते हुए उन्हें लेवल 2 का दोषी करार दिया गया और उनकी 75 प्रतिशत मैच फीस भी काट ली गई। हरमनप्रीत के बल्ले से विकेट पर हिट करने पर उनकी मैच फीस का 50 फीसदी काटा गया और प्रेजेंटेशन सेरेमनी में उनके आचरण को लेकर उन पर 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया। हरमनप्रीत को तीन डिमेरिट प्वॉइंट का नुकसान हुआ, जिनमें दो डिमेरिट प्वॉइंट ऑन फील्ड हरकत के लिए और एक सेरेमनी में अम्पायर पर सवाल उठाने के लिए।

Welcome to Episode 2 of Unfiltered Harman: The Captain Speaks🗣️#HarmanpreetKaur #HarMonster #BanvInd pic.twitter.com/8eSoKxd4x3

— Sajan (@HarMonster23) July 22, 2023

हरमनप्रीत ने अम्पायरों पर निकाला गुस्सा

हालांकि हरमनप्रीत ने मैच खत्म होने के बाद अम्पायरों को लेकर भी काफी भला-बुरा कहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरमनप्रीत ने कहा, ‘इस गेम सेरेमनी ने हमें बहुत कुछ सिखाया। क्रिकेट के अलावा जिस तरह की अम्पायरिंग की जा रही थी, वो काफी हैरान करने वाली थी। अगली बार हम जब भी बांग्लादेश आएंगे तो हम सब तैयार रहेंगे कि इस तरह की अम्पायरिंग का सामना करना पड़ेगा। इतने पर ही भारतीय कप्तान शांत नहीं हुई और उन्होंने कहा कि यह एक Pathetic अंपायरिंग थी।

Why are you only here? The umpires tied the match for you. Call them up! We better have a photo with them as well – Harmanpreet Kaur

Bangladesh Captain took her players back to the dressing room after this incident 😳#HarmanpreetKaur #INDvsBAN pic.twitter.com/dyKGwPrnfG

— OneCricket (@OneCricketApp) July 23, 2023

कमेंट से नाराज बांग्लादेशी कप्तान निगार अपनी टीम के साथ ड्रेसिंग रूम लौट गईं

चूंकि दोनों टीमों को ट्रॉफी शेयर करनी थी, इसलिए फोटो सेशन के दौरान भी हरमनप्रीत शांत नहीं रह सकीं। उन्होंने बांग्लादेश की कप्तान को कह दिया, ‘आप यहां अकेली क्या कर रही हैं अम्पायर्स को भी बुला लीजिए। आपने मैच टाई नहीं किया है, ये तो अम्पायरों ने आपके लिए किया। उनको भी बुला लीजिए। बेहतर होगा कि हम उनके साथ भी फोटो क्लिक करवा लें। हरमनप्रीत की इस बात से नाराज होकर बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना अपनी टीम के साथ ड्रेसिंग रूम लौट गईं।’

You Might Also Like

बीसीसीआई ने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए दी हरी झंडी, पीएम मोदी 24 मार्च को कर सकते हैं शिलान्यास
छत्तीसगढ़ : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास से 12 घंटे बाद बाहर निकली CBI की टीम, कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल
छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत, सात अन्य घायल
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ी राहत, CBI को अब जांच करने से पहले लेनी होगी अनुमति
भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने घर पर मुलाकात के बाद की घोषणा
TAGGED:CricketHarmanpreet KauriccIndian women's cricket team captaintwo match ban
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

Adani Total Gas Ltd Q3 FY21 Results: Highest ever EBITDA of INR 222 Cr; 33% rise over Q3 FY20

sanket
sanket
February 3, 2021
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा परिणय सूत्र में आबद्ध, शादी के बाद की पहली फोटो आई सामने
वाराणसी : कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले के मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
दिल्ली हाईकोर्ट ने पतंजलि को डाबर च्यवनप्राश के खिलाफ ‘अपमानजनक’ विज्ञापन प्रसारित करने से रोका
India taking steps to restore normalcy in Jammu and Kashmir: US report
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?