hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ICMR का अध्ययन : टीबी मुक्त भारत में आई-ड्रोन हुआ मददगार, मरीजों का खर्च 9,451 से घटकर 91 रुपये
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ICMR का अध्ययन : टीबी मुक्त भारत में आई-ड्रोन हुआ मददगार, मरीजों का खर्च 9,451 से घटकर 91 रुपये
राष्ट्रीयस्वास्थ्य देखभालहिन्दी

ICMR का अध्ययन : टीबी मुक्त भारत में आई-ड्रोन हुआ मददगार, मरीजों का खर्च 9,451 से घटकर 91 रुपये

Revoi Editor
Last updated: July 16, 2026 5:55 pm
Revoi Editor
Published: July 16, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 जुलाई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की ‘आई-ड्रोन’ पहल के तहत किए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि ड्रोन की मदद से टीबी के बलगम के नमूनों को जांच प्रयोगशाला तक पहुंचाने से दूर-दराज और कम सुविधाओं वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जांच कराना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और तेज हो गया है। इससे जांच में लगने वाला समय भी कम हुआ है और मरीजों पर आर्थिक बोझ भी काफी घटा है।

यह अध्ययन तेलंगाना के यादद्री-भुवनगिरी जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बीबीनगर और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला टीबी कार्यालय के सहयोग से किया गया। अध्ययन में पहले से चल रही व्यवस्था और ड्रोन आधारित नई व्यवस्था की तुलना की गई। पहले मरीजों को जांच के लिए स्वयं लंबी दूरी तय करके जांच केंद्र तक जाना पड़ता था। नई व्यवस्था में मरीजों के बलगम के नमूने उनके नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्र किए गए और वहां से ड्रोन के माध्यम से निर्धारित टीबी जांच प्रयोगशाला तक पहुंचाए गए।

जांच पूरी होने का औसत समय 15 दिन से घटकर केवल 5 दिन रह गया

अध्ययन में 840 लोगों को शामिल किया गया। इसके नतीजों से पता चला कि ड्रोन के जरिए नमूने भेजने की व्यवस्था शुरू होने के बाद टीबी की जांच पूरी होने का औसत समय 15 दिन से घटकर केवल पांच दिन रह गया। इससे जांच में होने वाली देरी काफी कम हुई और मरीजों में बीमारी की पुष्टि पहले हो सकी। इसके कारण डॉक्टर समय पर इलाज शुरू करने का फैसला लेने में सक्षम हुए।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि मरीजों को अपनी जेब से होने वाला खर्च भी काफी कम हो गया। पहले जांच कराने के लिए यात्रा, मजदूरी के नुकसान और अन्य खर्चों को मिलाकर मरीजों को औसतन 9,451 रुपये खर्च करने पड़ते थे। वहीं ड्रोन आधारित व्यवस्था लागू होने के बाद यह खर्च घटकर औसतन केवल 91 रुपये रह गया। कई मरीजों को तो जांच के लिए यात्रा पर कोई खर्च ही नहीं करना पड़ा, क्योंकि उन्होंने अपने गांव के पास स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ही बलगम का नमूना जमा कर दिया।

इस व्यवस्था को ‘केंद्र और संपर्क केंद्र’ मॉडल के आधार पर लागू किया गया। इसके तहत 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 60 उप-स्वास्थ्य केंद्र और चार टीबी इकाइयों को आपस में जोड़ा गया। इससे लोगों को दूर स्थित जांच केंद्रों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ी और स्वास्थ्य सेवाएं उनके घरों के अधिक करीब पहुंच सकीं।

आईसीएमआर के महानिदेशक और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव डॉ. राजीव बहल ने कहा कि समय पर और किफायती जांच की सुविधा भारत से टीबी समाप्त करने के प्रयासों का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह अध्ययन दिखाता है कि आधुनिक तकनीक की मदद से भौगोलिक कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है और दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर समय और खर्च का बोझ कम किया जा सकता है। उनके अनुसार, आई-ड्रोन पहल से मिले अनुभव भविष्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

अध्ययन में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों ने भी बताया कि ड्रोन के जरिए नमूने भेजने से जांच में कम समय लगा। काम करने की क्षमता बढ़ी और लोगों ने इस व्यवस्था को आसानी से स्वीकार किया, हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि मौसम, ड्रोन की भार वहन क्षमता और कर्मचारियों के नियमित प्रशिक्षण जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखकर ही इस व्यवस्था को बड़े स्तर पर लागू किया जाना चाहिए।

शोधकर्ताओं के अनुसार, यह अध्ययन केवल एक जिले के अनुभव पर आधारित है। लेकिन, इससे यह स्पष्ट होता है कि ड्रोन आधारित व्यवस्था दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। आईसीएमआर की आई-ड्रोन पहल के तहत देश के कठिन इलाकों में टीके, दवाइयां, रक्त उत्पाद, जांच के नमूने, ऊतक और अन्य जरूरी चिकित्सा सामग्री को सुरक्षित और तेजी से पहुंचाने की संभावनाओं पर भी लगातार काम किया जा रहा है।

You Might Also Like

वर्षा ऋतु से पहले यूपी के लोगों को सीएम योगी की पाती, प्रदेशवासियों से की पांच खास अपील
भारत में कोरोना संकट : दूसरी लहर के पीक से एक्टिव केस में अब तक 75%की कमी, दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.45%
केएससीएफ की रिपोर्ट : यूपी, बिहार व आंध्र प्रदेश में होती है सबसे ज्यादा बाल तस्करी, दिल्ली भी पीछे नहीं
सऊदी अरब दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे
यूक्रेन संकट : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 240 भारतीयों को लेकर तीसरी उड़ान हंगरी से रवाना
TAGGED:i-DroneICMR Studypatient costs drop from Rs 9451 to Rs 91TB-free India initiative
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?