hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू कश्मीर में भीषण सड़क हादसा: खाई में बस गिरने से 36 लोगों की मौत, 19 घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू कश्मीर में भीषण सड़क हादसा: खाई में बस गिरने से 36 लोगों की मौत, 19 घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू कश्मीर में भीषण सड़क हादसा: खाई में बस गिरने से 36 लोगों की मौत, 19 घायल

Vinayak Barot
Last updated: November 15, 2023 4:23 pm
Vinayak Barot
Published: November 15, 2023
Share
SHARE

डोडा, 15 नवंबर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क से फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस की पंजीकरण संख्या जेके02सीएन-6555 है। बताया जाता है कि यात्रियों से भरी यह बस बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फुट नीचे खाई में गिर गई। उ

न्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और कुछ शव बरामद किये गये हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा ‘‘दुर्घटना स्थल पर डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से मिली अद्यतन जानकारी साझा करते हुए दुख हो रहा है। दुर्भाग्य से 36 लोगों की मौत हो गई है और 19 घायल हो हैं, जिनमें से छह घायलों की हालत गंभीर हैं। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जीएमसी डोडा और जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित किया जा रहा है। हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना है।’’

सिंह जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, जिन्होंने हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’’

उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और प्रत्येक घायल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 50,000 रुपये दिए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना के कारण कई लोगों की जान चली गई, यह जानकर बहुत दुख हुआ। स्थानीय प्रशासन उस खाई में बचाव अभियान चला रहा है जहां बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ “जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर कहा ‘‘डोडा के अस्सार में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं । मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए संभागीय आयुक्त और जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।’’

सूत्रों ने बताया कि काफी ऊंचाई से गिरने के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है।

You Might Also Like

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर
जन्मदिन विशेष : 92 वर्ष की हुईं संगीत की देवी लता मंगेशकर, बचपन में ही उठ गया था सिर से पिता का साया
Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर UP के इन पुलिस कर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री और प्रेसिडेंट मेडल, देखें लिस्ट…
टाटा ओपन महाराष्ट्र : बालाजी व जीवन की भारतीय जोड़ी युगल फाइनल में पहुंची
यूपी के गन्ना विकास मंत्री बोले- गौशाला में लेटने से कैंसर की बीमारी ठीक हो जाएगी…
TAGGED:bus accidentdeathDoda road accidentinjuredjammu and kashmir
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर स्वामी रामदेव बोले – ‘यदि हम झूठे हैं तो मौत की सजा के लिए भी तैयार’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 22, 2023
भारत में कोरोना संकट : एक माह बाद नए संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम, रिकवरी रेट 96% से ऊपर
Goodbye 2024: अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ भारतीय खेलों के लिए 2024 रहा उल्लेखनीय वर्ष
राजस्थान में सीएम गहलोत ने किया 39 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
आईपीएल -17 : राजस्थान रॉयल्स की LSG पर श्रेष्ठता कायम, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस से चुकाया हिसाब
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?