hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केरल ब्लास्ट : गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम विजयन से की बात, दिल्‍ली से लेकर यूपी तक अलर्ट जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केरल ब्लास्ट : गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम विजयन से की बात, दिल्‍ली से लेकर यूपी तक अलर्ट जारी
राष्ट्रीयहिन्दी

केरल ब्लास्ट : गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम विजयन से की बात, दिल्‍ली से लेकर यूपी तक अलर्ट जारी

Vinayak Barot
Last updated: October 29, 2023 4:46 pm
Vinayak Barot
Published: October 29, 2023
Share
SHARE

तिरुवनंतपुरुम/नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। केरल में कोच्चि के कलामासेरी एरिया स्थित ईसाई समुदाय के एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार को पूर्वाह्न हुए धमाके एक महिला की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। इजराइल व हमास के बीच जारी जंग के बीच दक्षिण राज्य में हुए इस ब्लास्ट को आतंकी साजिश के कोण से देखा जा रहा है। केरल के मंत्री वीएन वासवन और एंटनी राजू ने घटनास्थल पर NIA सहित केंद्रीय एजेंसियों के मौजूद होने की पुष्टि की। एक अधिकारी सहित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की आठ सदस्यीय टीम बम विस्फोट के बारे में पूछताछ करने के लिए केरल पहुंच रही है।

सीएम विजयन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पिनाराई विजयन को फोन कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने एनआईए और एनएसजी को भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने का निर्देश दिया। सीएम विजयन ने इस घटना को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कॉन्फ्रेंस हॉल में यह सर्वदलीय बैठक होगी।

स्वास्थ्य मंत्री बोलीं – मृतक की अब तक पहचान नहीं, 52 घायलों का इलाज जारी  

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घायलों का ब्योरा देते हुए बताया, ’52 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं… यहां 30 लोग भर्ती हैं, जिनमें से 18 आईसीयू में हैं और छह गंभीर रूप से घायल हैं। उन छह में से एक 12 साल का बच्चा है। अन्य सभी घायल दूसरे प्राइवेट अस्पतालों में हैं। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।’

इस ब्लास्ट को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने सभी जिलों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है, सभी सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं और टीमें पिछले कुछ दिनों में मिले इनपुट की जांच में जुट गई हैं, इजराइल-हमास संघर्ष से जुड़े हर कार्यक्रम पर नजर रखी जाएगी। कानपुर, मेरठ, वाराणसी, अलीगढ़, लखनऊ, हापुड, बागपत, बरेली, रामपुर, आगरा समेत कई जिलों में विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

डीजीपी की सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश प्रसारित नहीं करने की अपील

वहीं केरल के डीजीपी डॉ. शेख दरवेश साहब ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह एक IED उपकरण है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।’ डीजीपी ने लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ या नफरत वाले संदेश प्रसारित नहीं करने को कहा और ऐसा करने पर कड़ी काररवाई की चेतावनी भी दे दी।

केंद्रीय एंजेंसियों ने पहले ही जांच शुरू कर दी है : मुरलीधरन

केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा, ‘इस घटना के संबंध में केंद्रीय एजेंसियों ने पहले ही जांच शुरू कर दी है। मुझे यकीन है कि वे घटना के विवरण तक जाएंगे और पता लगाएंगे कि इसके कारण क्या हैं और इस घटना के पीछे कौन हैं। मैं राज्य सरकार से अपील करना चाहूंगा कि घायलों को सभी प्रकार की चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए। हम जांच के विवरण सामने आने का इंतजार करेंगे और फिर आगे की काररवाई करेंगे।’

भाजपा बोली – केरल में देशविरोधी शक्तियां सक्रिय

केरल कन्वेंशन सेंटर विस्फोट को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘केरल में पहले से ही देश विरोधी शक्तियां सक्रिय हैं और मौजूदा सरकार ने इसे बढ़ाया है। उन्होंने PFI जैसी संस्था को पनाह दी, जो वहां सबसे ज्यादा सक्रिय थी… आज वहां के सामान्य लोगों की जान खतरे में है, इसकी केंद्रीय ब्यूरो द्वारा जांच होनी चाहिए और इसका समाधान होना चाहिए। पूरे देश में मोदी सरकार ने आतंकवाद बंद कर दिया है। केवल INDIA गठबंधन के नेताओं के राज्यों में ही इस प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधियां हो रही हैं।’

इसके पूर्व डीजीपी डॉ. शेख दरवेश साहब ने घटना का ब्योरा देते हुए बताया था, ‘आज पूर्वाह्न लगभग 9.40 बजे जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है। कन्वेंशन सेंटर में हमने देखा कि एक क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। हम पूरी जांच कर रहे हैं। पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है और सख्त काररवाई की जाएगी।’

You Might Also Like

ICC महिला विश्व कप : भारत व बांग्लादेश का मैच बारिश की भेंट चढ़ा, मेजबानों की अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर
ट्रम्प के सलाहकार नवारो का बड़ा बयान, कहा- ‘ब्राह्मणों’ मिल रहा रूसी तेल का फायदा, सोशल मीडिया पर लोगों ने की खिंचाई
हिन्दी के प्रख्यात मार्क्सवादी आलोचक मैनेजर पाण्डेय का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
ईरान में भीषण सड़क दुर्घटना: यात्रियों से भरी बस पलटी, 21 लोगों की मौत, 34 घायल
प्रख्यात लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस
TAGGED:alert issued from Delhi to UPamit shahKerala BlastShah spoke to CM Vijayan
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 561 अंक टूटा, निफ्टी 24000 के निकट

Revoi Editor
Revoi Editor
July 14, 2026
केंद्रीय सुरक्षा बलों के कड़े पहरे में होगा बंगाल विधानसभा चुनाव, 20 राज्यों से बुलाई गईं 2400 कम्पनियां
લોન્ચ પછી ચંદ્ર સુધી પહોંચવામાં ચંદ્રયાન-2ને કરવો પડશે આ 7 પડકારોનો સામનો
सांसदों और विधायकों के खिलाफ चल रहे मामलों पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, उच्च न्यायालयों के लिए जारी किए कई निर्देश
કરીના અને કરિશ્માના પિતા રણધીર કપૂર કોરોનાથી સંક્રમિત, હોસ્પિટલમાં કરાયા દાખલ  
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?