hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी कमांडर आमिर खान की संपत्ति ध्वस्त, घर पर चला बुल्डोजर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी कमांडर आमिर खान की संपत्ति ध्वस्त, घर पर चला बुल्डोजर
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी कमांडर आमिर खान की संपत्ति ध्वस्त, घर पर चला बुल्डोजर

Vinayak Barot
Last updated: December 31, 2022 7:14 pm
Vinayak Barot
Published: December 31, 2022
Share
SHARE

श्रीनगर, 31 दिसम्बर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अनंतनाग जिले के पहलगाम में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी कमांडर आमिर खान की सार्वजनिक भूमि पर कब्जा की हुई संपत्तियों को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लिवर फहलगाम स्थित गुलाम नबी खान उर्फ आमिर खान के घर के एक विस्तार के रूप में अतिक्रमण की गई जमीन पर एक दीवार बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि आमिर आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक स्वयंभू कमांडर है और 1990 के दशक की शुरुआत में वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) चला गया था।

जानकारी के अनुसार शनिवार को पहलगाम जिले के लेवार गांव में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बुल्डोजर लेकर पहुंची। अधिकारियों की टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक मंजिला मकान को ध्वस्त करने की काररवाई शुरू की। बुल्डोजर ने देखते ही देखते एक मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक आमिर खान के इस मकान का निर्माण सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कराया गया था। सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर कराए गए निर्माण को ध्वस्त कराकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। अधिकारियों ने साथ ही यह भी कहा कि घाटी को आतंक मुक्त बनाने और लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास जगाने के लिए ये काररवाई की गई है।

पुलवामा में भी चला था बुल्डोजर

आमिर ऐसा पहला आतंकी नहीं है, जिसके घर बुल्डोजर चला हो। आमिर से पहले पुलवामा के राजपोरा इलाके में भी बुल्डोजर चला था। राजपोरा के हजान बाला के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आशिक अहमद नेंगरू उर्फ अमजीद भाई के घर भी बुल्डोजर एक्शन हुआ था। तब भी प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जे की बात कही गई थी। कई मामलों में वांछित अमजीद फरार चल रहा है।

You Might Also Like

आईपीएल -7 : गुजरात टाइटंस ने हिसाब बराबर किया, पंजाब किंग्स को उसके घर में दी शिकस्त
उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूर्ण
राजस्थान के भाजपा सांसद अर्जुनलाल मीणा की हैं दो पत्नियां, करवाचौथ पर दोनों ने पति के लिए रखा व्रत
चीन में नए वायरस HMPV की पहचान के बाद भारत सतर्क, स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा निगरानी
आईपीएल 2021 :  प्लेऑफ के अंतिम स्थान के लिए 4 टीमों में कश्मकश, केकेआर का दावा सबसे मजबूत
TAGGED:Aamir Khan Property demolishedbulldozersHizbul Mujahideen terrorist commanderjammu and kashmir
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?