hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : सूरत में 5 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : सूरत में 5 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद
राष्ट्रीयराज्यहिन्दी

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : सूरत में 5 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

Revoi Editor
Last updated: July 8, 2026 6:47 pm
Revoi Editor
Published: July 8, 2026
Share
SHARE

सूरत, 8 जुलाई। दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इससे सूरत जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां पिछले दो दिनों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से 2,100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर की बात

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बुधवार को फोन पर बात कर भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। साथ ही केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सूरत जिले की कामरेज तहसील में 10 घंटे में 305 मिमी बारिश

अधिकारियों ने बताया कि सूरत जिले की कामरेज तहसील में मंगलवार को शाम चार बजे तक 10 घंटे के भीतर 305 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के मद्देनजर नवसारी और सूरत जिलों में मंगलवार और बुधवार को स्कूल एवं कॉलेज बंद रहे।

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात क्षेत्र के सूरत, वलसाड, दादरा और नगर हवेली में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हुई। तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई, जिससे कई लोगों को घरों के अंदर ही रहना पड़ा।

करीब 2,100 लोगों को सुरक्षित शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया

सूरत नगर निगम के आयुक्त एम. नागराजन ने पत्रकारों को बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से करीब 2,100 लोगों को सुरक्षित शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कुल पांच मौतें हुई हैं। इस क्रम में आज करंट लगने से दो लोगों की मौत की खबर है जबकि एक अन्य व्यक्ति की कामरेज इलाके में मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को सूरत के रांदेर इलाके में करंट लगने से दो लोगों की जान चली गई थी।

देखा जाए तो सूरत के कई तहसीलों में दिन के दौरान 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। कामरेज तहसील में मंगलवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच 305 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि सूरत शहर में 260 मिमी और पलसाना कस्बे में 205 मिमी बारिश हुई। नवसारी जिले के नवसारी तहसील में 195 मिमी बारिश हुई। जलालपोर में 177 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों को मूसलाधार बारिश को देखते हुए जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए नवसारी जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ियों, स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक संस्थानों को बंद रखा।

You Might Also Like

यूपी चुनाव : भाजपा में इस्तीफों की झड़ी, स्वामी प्रसाद के बाद 3 और विधायकों ने छोड़ी पार्टी
Chaitra Navratri : 19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, इस बार 8 दिन का है यह पर्व, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
राजस्थान: पटवारी भर्ती मामले में दौसा के सरगना हर्षवर्धन को राज्यसेवा से किया बर्खास्त
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर रूडी कर्टजन का कार दुर्घटना में निधन
भारत की कूटनीति से पूरा विश्व रह गया स्तब्ध, UN में फिलिस्तीन के पक्ष में किया वोट, इजरायल करता रहा विरोध
TAGGED:5 dead in SuratHeavy rains disrupt normal lifeHeavy rains in Gujarat
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?