hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एमपॉक्स पर स्वास्थ्य मंत्रालय की राज्यों को एडवाइजरी, कहा-मामले पर नजर, अनावश्यक डर फैलाने से बचें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > एमपॉक्स पर स्वास्थ्य मंत्रालय की राज्यों को एडवाइजरी, कहा-मामले पर नजर, अनावश्यक डर फैलाने से बचें
राष्ट्रीयहिन्दी

एमपॉक्स पर स्वास्थ्य मंत्रालय की राज्यों को एडवाइजरी, कहा-मामले पर नजर, अनावश्यक डर फैलाने से बचें

Vinayak Barot
Last updated: September 9, 2024 5:03 pm
Vinayak Barot
Published: September 9, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 सितंबर। श में एमपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिलने के बाद केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिख कर एडवाइजरी जारी की है।

राज्यों को सतर्कता बरतने के साथ एमपॉक्स के संदिग्ध मरीजों की जांच करने और उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने की सलाह दी गई है।

• संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच के लिए कई लैब निर्धारित

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एमपॉक्स को चिंता का विषय घोषित किया है। इसलिए इस पर सख्ती से निगरानी और इससे निपटने के सभी उपाय किए जाने चाहिए। इस संबंध में सारी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को दी जानी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा है कि एमपॉक्स के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच के लिए कई लैब निर्धारित की गई हैं जिनकी जानकारी सभी राज्यों को दी गई है। इसके साथ सभी राज्यों के लिए प्रोटोकॉल भी जारी किया गया है।

• अनावश्यक डर फैलाने से बचें

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने राज्यों को लिखा कि लोगों में अनावश्यक डर फैलाने से बचें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, मौजूदा प्रकोप में भारत में एमपॉक्स का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और संदिग्ध मामलों में से किसी भी नमूने में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने बताया कि मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।

• संदिग्ध मरीज का इलाज जारी

गौरतलब हो कि रविवार को भारत में एमपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि एक शख्स में एमपॉक्स के लक्षण मिले हैं जो हाल ही में विदेश से भारत लौटा है।

संदिग्ध मरीज का अस्पताल में आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध मरीज की हालत ठीक है, वहीं उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, प्रोटोकॉल के तहत उस व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

वरुण सूद के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करने वालों पर भड़कीं दिव्या अग्रवाल, कहा- ‘कुछ भी कहने की हिम्मत न करें’
बिहार विधानसभा परिसर में बोले पीएम मोदी – शताब्दी स्मृति स्तंभ गौरवशाली अतीत का प्रतीक बनेगा
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का ऐलान- UP में भाजपा अगस्त-सितंबर माह में चलाएगी सदस्यता अभियान
तिहाड़ जेल से बाहर आया उमर खालिद, बहन की शादी के लिए मिली है अंतरिम जमानत
पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर का मत – टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने की प्रबल दावेदार
TAGGED:advisoryMinistry of healthMPOX
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?