1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. ताउते का कहर : अरब सागर में डूबा भारतीय जहाज, नौसेना ने 177 की बचाई जान, राहत बचाव कार्य जारी
ताउते का कहर : अरब सागर में डूबा भारतीय जहाज, नौसेना ने 177 की बचाई जान, राहत बचाव कार्य जारी

ताउते का कहर : अरब सागर में डूबा भारतीय जहाज, नौसेना ने 177 की बचाई जान, राहत बचाव कार्य जारी

0
Social Share

मुंबई, 18 मई। चक्रवाती तूफान तूफान ‘ताउते’ महाराष्ट्र व गुजरात में तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ गया है। लेकिन जाते-जाते उसकी लपेट में आया भारतीय जहाज पी-305 मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा तेल क्षेत्र के पास अरब सागर में डूब गया। इस बजरे पर 273 लोग सवार थे। भारतीय नौसेना ने पी81 सर्विलांस एयरक्राफ्ट की मदद से 146 लोगों को बचा लिया है जबकि और लोग लापता हैं।

इसी जगह एक और भारतीय जहाज फंसा है। बताया जा रहा है कि इसमें 137 लोग सवार हैं। इनमें से 38 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अन्य लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता को भेजा गया है।

दरअसल सोमवार को निर्माण कम्पनी ‘एफकान्स’ के मुंबई हाई तेल क्षेत्र में अपतटीय उत्खनन के लिए तैनात दो बजरे लंगर से खिसक गए और वे समुद्र में अनियंत्रित होकर बहने लगे थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद नौसेना ने तीन फ्रंटलाइन युद्धपोत तैनात किए थे। इन दो बजरों पर कुल 410 लोग सवार थे। इनमें अब तक कुल 177 लोगों को बचा लिया गया है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया, ‘बॉम्बे हाई इलाके में स्थित हीरा तेल क्षेत्र में बजरा ‘पी-305’ की मदद के लिए आईएनएस कोच्चि को भेजा गया था।

दूसरे बजरे यानी जीएएल कंस्ट्रक्टर से भी इमरजेंसी मैसेज मिला था, जिस पर 137 लोग सवार हैं और वह मुंबई तट से आठ नॉटिकल मील दूर है। इसकी मदद के लिए आईएनएस कोलकाता को लगाया गया है। नेवी के हेलीकॉप्टर स्टैंड बाई रखे गए हैं। मौसम में थोड़ा सुधार होने पर इन्हें रेस्क्यू में लगा दिया जाएगा।

इसके अलावा नेवी का आईएनएस तलवार एक तेल निकालने वाली जगह पर नज़र बनाए हुए है, जहां 101 लोग मौजूद हैं। इन सभी को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की जा रही है।

कमांडर मधवाल ने बताया कि इससे पहले सोमवार को दिन में अरब सागर में चक्रवात की वजह से डावांडोल हुए भारतीय टगबोट कोरोमंडल सपोर्टर IX में फंसे 4 क्रू मेंबर्स को नौसेना के हेलीकॉप्टर से बचाया गया। उन्होंने कहा कि समुद्र में फंसे इस जहाज के मशीनरी वाले हिस्सों में पानी भर गया था, जिसकी वजह से यह आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इसकी बिजली सप्लाई भी बंद हो गई थी।

उन्होंने बताया कि चक्रवात को देखते हुए भारतीय नौसेना के 11 गोताखोर दल तैयार रखे गए हैं। 12 बाढ़ राहत दल और मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है। तूफान प्रभावित राज्यों में जरूरत पड़ने पर इन्हें भेजा जाएगा।

गुजरात के तट से टकराने के बाद ताउते पड़ा कमजोर

इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी कि गुजरात तट से टकराने के बाद ताउते तूफान अब कमजोर पड़ गया है। ताउते से महाराष्ट्र में छह लोगों की मौत की खबर है जबकि गुजरात में दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code