hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन, पीलिया से ग्रस्त थे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन, पीलिया से ग्रस्त थे
बॉलीवुडराष्ट्रीयहिन्दी

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन, पीलिया से ग्रस्त थे

Vinayak Barot
Last updated: August 22, 2023 3:45 pm
Vinayak Barot
Published: August 22, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 अगस्त। हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘देसी देसी ना बोल्या कर’, ‘सॉलिड बॉडी’, ‘तू चीज लाजवाब’ आदि गानों के लिए मशहूर राजू पंजाबी के अचानक निधन से उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज तड़के करीबन 4 बजे मशहूर सिंगर का निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पंजाबी को हालत बिगड़ने के बाद हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका पीलिया इलाज चल रहा था। हिसार के उभरते हुए सितारे राजू पंजाबी के अचानक निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।

https://hindi.revoi.in/wp-content/uploads/2023/08/राजू-पंजाबी-का-गाना.mp4

राजू पंजाबी के ट्रीटमेंट के दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार भी आया था और वह डिस्चार्ज होकर अपने घर भी चले गए थे, लेकिन अचानक दोबारा तबीयत खराब होने के कारण 40 साल के सिंगर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रदीप बुरा और पूजा हुड्डा सहित हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सिंगर के अचानक निधन को इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान बताया है। राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके गांव रावतसर में ही किया जाएगा।

सपना चौधरी संग दिए कई सुपरहिट गाने

राजू पंजाबी ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने अपने करियर में दिए। उन्होंने देसी-देसी, सॉलिड बॉडी, तू चीज लाजवाब, सैंडल जैसे गाने बहुत ही मशहूर हैं। हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी के साथ राजू पंजाबी ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके एक गाने देसी-देसी ना बोल्या कर ने उन्हें उत्तर भारत में भी लोकप्रिय कर दिया था। राजू पंजाबी का आखिरी गाना ‘आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था’ पछले 12 अगस्त को रिलीज हुआ था।

You Might Also Like

अमरनाथ यात्रा : अब तक 2.73 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, 6365 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएस अधिकारी संपत कुमार के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका
जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस
पीएम मोदी ने क्रोएशियाई पीएम प्लेंकोविच के साथ सार्थक बातचीत की, राष्ट्रपति मिलनोविच से भी मिले
TAGGED:Haryanvi singerRaju Punjabi diedRaju Punjabi died at the age of 40
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ચંદ્રયાન-2 મિશન પર મોદીએ કહ્યુઃ-‘વિજ્ઞાનમાં નિષ્ફળતા નથી હોતી,માત્ર પ્રયોગો અને પ્રયત્નો હોય છે’

Revoi
Revoi
September 7, 2019
तिरुपति मंदिर बोर्ड ने 18 गैर-हिन्दू कर्मचारियों को हटाया, ट्रांसफर या वीआरएस का दिया विकल्प
टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 : अजेय मुंबई इंडियंस ने जमाई जीत की तिकड़ी, दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट से परास्त
पहलवानों के धरने के बीच डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण बोले – ‘जब तक लड़ने की ताकत है, तब तक हार नहीं मानूंगा’
राहुल गांधी को राहत,सुल्तानपुर की विशेष कोर्ट ने मंजूर की जमानत, गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?