1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. आईपीएल 2024 : हार्दिक पंड्या की फिर मुंबई इंडियंस में वापसी की तैयारी, हो सकता है सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड
आईपीएल 2024 : हार्दिक पंड्या की फिर मुंबई इंडियंस में वापसी की तैयारी, हो सकता है सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड

आईपीएल 2024 : हार्दिक पंड्या की फिर मुंबई इंडियंस में वापसी की तैयारी, हो सकता है सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड

0
Social Share

मुंबई, 25 नवम्बर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सर्वाधिक कमाऊ उपक्रम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने  आ रही है। इसके तहत गुजरात टाइटंस के कप्तान और देश के स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या की एक बार फिर उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी होने जा रही है।

हार्दिक ने वर्ष 2015 में अपना आईपीएल करिअर मुंबई इंडियंस से ही शुरू किया था। इसके बाद वर्ष 2022 में गुजरात टाइटंस के कप्तान बनकर गए हार्दिक ने टीम को पहले ही सीजन में चैम्पियन बनाया। 2023 में भी उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। अब वह घर वापसी कर सकते हैं।

ट्रेड विंडो के जरिए हार्दिक की मुंबई फ्रेंचाइजी में होगी वापसी

मीडिया खबरों के अनुसार आईपीएल की सर्वाधिक सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस हार्दिक को ट्रेड विंडो से अपनी टीम में शामिल करने जा रही है। इस पूरे मामले पर आधिकारिक मुहर 26 नवम्बर तक लग जाएगी, जो ट्रेड विंडो के जरिए खिलाड़ियों की अदला-बदली करने की आखिरी तारीख है।

गुजरात टाइटंस को अज्ञात हस्तांतरण शुल्क का भुगतान करेगी मुंबई इंडियंस

क्रिकेट की लोकप्रिय वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, हार्दिक पंड्या अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस में लौटने के लिए तैयार हैं। यह सौदा पूरी तरह से नकद सौदा है, जिसमें मुंबई फ्रेंचाइजी हार्दिक को वेतन के रूप में 15 करोड़ रुपये और गुजरात टाइटंस को एक अज्ञात हस्तांतरण शुल्क का भुगतान करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक ट्रांसफर शुल्क का 50 फीसदी तक अर्जित करेंगे।

यदि ट्रेड विंडो का यह कदम सफलतापूर्वक होता है तो इसे आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड माना जाएगा। कुछ मीडिया खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान भी बन सकते हैं। रोहित के टी20 में अनिश्चित भविष्य को देखते हुए मुंबई यह फैसला कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो शुभमन गिल को गुजरात की कमान मिलने की संभावना

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code