गम में बदल गई खुशियां, पाकिस्तान में निकाह के बीच दुल्हे को आया हार्ट अटैक, दुल्हन के सामने तोड़ा दम

इस्लामाबाद, 19 दिसंबर। इन दिनों हार्ट अटैक से जुड़े तमाम वीडियो सामने आ रहे हैं। कहीं खाना खाते तो कहीं डांस करते और कहीं जिम में अचानक हार्ट अटैक से जान चली जा रही है। ऐसा ही एक डरा देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक दुल्हें को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई।

एक वीडियो पाकिस्तान से वायरल हो रहा है, वो सियालकोट की एक शादी का बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो सियालकोट के दस्का तहसील का है जहां दूल्हा-दुल्हन एक सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके आसपास परिजन भी बैठे हैं। शादी के इसमाहौल में अचानक उनकी खुशी, ग़म में बदल जाती है जब दूल्हा अचानक गिर पड़ता है और उसकी सांसे थम जाती हैं।

वीडियो में देख सकते है कि कैसे अचानक निकाह से पहले दुल्हा गिर जाता है। शुरू में तो परिजनों को कुछ समझ में ही नहीं आता है. फिर वह आनन फानन में दूल्हे को उठाते हैं और चेक करते हैं। पुलिस के मुताबिक पर परिजनों ने बताया कि दूल्हे की हार्ट अटैक के चलते मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular