hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने वडोदरा में किया 2.5 किलोमीटर लंबा रोड शो
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने वडोदरा में किया 2.5 किलोमीटर लंबा रोड शो
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने वडोदरा में किया 2.5 किलोमीटर लंबा रोड शो

Revoi Editor
Last updated: October 29, 2024 1:37 am
Revoi Editor
Published: October 28, 2024
Share
SHARE

वडोदरा, 28 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष पेड्रो सांचेज ने सोमवार को सुबह गुजरात के वडोदरा शहर में एक खुली जीप में सवार होकर एक रोडशो किया और सड़क के किनारे खड़े लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री सांचेज ने शहर में हवाईअड्डे से टाटा विमान परिसर तक 2.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एकत्र लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। दोनों प्रधानमंत्री टाटा विमान परिसर का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी और सांचेज जब यहां ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ केंद्र की ओर आगे बढ़े तो भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न कलाकारों ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता एक द्विपक्षीय बैठक के लिए ऐतिहासिक लक्ष्मी विलास पैलेस जाने से पहले ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ केंद्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ द्वारा सी-295 विमानों के निर्माण के लिए यह कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। समझौते के तहत वडोदरा के इस परिसर में 40 विमानों का निर्माण किया जाएगा।

भारत में इन 40 विमानों के निर्माण की जिम्मेदारी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को दी गयी है और यह परिसर भारत में सैन्य विमानों के लिए पहली निजी क्षेत्र की अंतिम असेंबली लाइन है। इसमें विमानों के निर्माण से लेकर उनके पुर्जों को जोड़ना और उनका परीक्षण शामिल होगा। साथ ही विमानों के रखरखाव की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी।

टाटा के अलावा रक्षा क्षेत्र की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां जैसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत डायनेमिक्स के साथ ही निजी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इस कार्यक्रम में योगदान देंगे। मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा अंतिम असेंबली लाइन की नींव रखी थी।

You Might Also Like

उत्तराखंड : धामी सरकार ने बदले 15 जगहों के नाम, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, मियांवाला हुआ रामजीवाला
विश्व कप क्रिकेट : इंग्लैंड की पहली जीत में डेविड मलान का जोरदार शतक, बांग्लादेश 137 रनों से पिटा
पीएम मोदी व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा की द्विपक्षीय बैठक, ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने पर सहमत
जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में कश्मीरी पंडित सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके की घेराबंदी
सीएम योगी को अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का बदला लेने की मिली धमकी, प्रयागराज पुलिस अलर्ट पर
TAGGED:gujaratpm modiroad showSpain's PM Pedro Sanchezvadodara
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?