1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. गुजरात कांग्रेस का बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ शनिवार को 4 घंटे का प्रदेशव्यापी सांकेतिक बंद
गुजरात कांग्रेस का बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ शनिवार को 4 घंटे का प्रदेशव्यापी सांकेतिक बंद

गुजरात कांग्रेस का बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ शनिवार को 4 घंटे का प्रदेशव्यापी सांकेतिक बंद

0
Social Share

अहमदाबाद, 9 सितम्बर। गुजरात कांग्रेस ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए शनिवार को पूर्वाह्न आठ बजे से मध्याह्न 12 बजे तक चार घंटे के लिए प्रदेशव्यापी सांकेतिक ‘बंद’ का आह्वान किया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर की बंद में शामिल होने की अपील

गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने गत 26 अगस्त को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बंद की घोषणा की थी। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने शुक्रवार को जारी बयान में व्यापारियों, दुकानदारों, कपड़ा बाजार कर्मियों, संघों और छोटे विक्रेताओं से बंद में शामिल होने की अपील की।

कार्यकर्ताओं को हिदायत – बंद के दौरान कोई संपत्ति क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए

ठाकोर ने कहा, ‘गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के 27 वर्षों के शासन में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ गए हैं। जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार ने राहत देने की बजाय दूध, दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दी है।’ उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि बंद के दौरान कोई संपत्ति क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं सुचारु बनी रहें।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहु गांधी भी इस समय भाजपा की नीतियों के खिलाफ और देश के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर हैं। उन्होंने गत बुधवार, सात सितम्बर को कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। राहुल गांधी समेत कांग्रेसी नेता पैदल ही इस यात्रा में 150 दिनों में करीब 12 राज्यों का भ्रमण करेंगे और कश्मीर में इस अभियान का समापन होगा।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code