hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात: आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात: आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात: आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

Vinayak Barot
Last updated: December 12, 2022 11:59 am
Vinayak Barot
Published: December 12, 2022
Share
SHARE

अहमदाबाद, 12 दिसंबर। गुजरात विधानसभ चुनाव में भाजपा को मिली रिकॉर्ड जीत के बाद नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही है। भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। सोमवार (12 दिंसबर) को दोपहर 2 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले रात में पार्टी की ओर से तय नामों वाले विधायकों को सूचना दी गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने तय विधायकों को फोन कर जानकारी दी कि कल शपथ लेनी है। अभी तक जिन विधायकों को फोन कर शपथ लेने को लेकर जानकारी दी गई है, उनमें कुल 17 नाम शामिल हैं।

इसलिए यह तय माना जा रहा है कि आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में इन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। इनमें कई नाम ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बनेंगे। एक न्यूज एजेंसी के पास इन संभावित मंत्रियों की लिस्ट मौजूद है। जिन विधायकों को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की ओर से फोन कर शपथ लेने की जानकारी दी गई है, उनमें शामिल नाम इस प्रकार हैं।

  • संभावित मंत्रियों की लिस्ट

1. घाटलोडिया MLA – भूपेंद्र पटेल
2. मजूरा MLA – हर्ष संघवी
3. विसनगर MLA -ऋषिकेश पटेल
4. पारडी MLA – कनुभाई देसाई
5. जसदण MLA – कुंवरजी भाई बावलिया
6. खंभालिया MLA – मुलुभाई बेरा
7. जामनगर ग्रामीण MLA – राघवजी पटेल
8. भावनगर ग्रामीण MLA – पुरुषोत्तम भाई सोलंकी
9. सिद्धपुर MLA – बलवंत सिंह राजपूत
10. राजकोट ग्रामीण MLA – भानुबेन बाबरिया
11. संतरामपुर MLA – कुबेर भाई डिंडोर
12. देवगढ़ बारिया MLA – बच्चू खाबड़
13. निकोल MLA – जगदीश पांचाल
14. ओलपाड MLA – मुकेश पटेल
15. मोडासा MLA – भीखूभाई परमार
16. कामरेज MLA – प्रफुल पानसेरिया
17. मांडवी MLA – कुंवरजी हलपति

  • 200 साधुओं को भेजा गया आमंत्रण

सूत्रों ने कहा कि गांधीनगर में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए विशेष तैयारियां की गई है। साथ ही इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 200 संतों को आमंत्रण भेजा गया है। गांधीनगर में हेलीपैड शपथ समारोह का स्थल है, जिसमें तीन विशाल स्टेज होंगे। बीच का मंच मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के लिए होगा। मुख्य मंच के दायीं ओर बने मंच पर प्रधानमंत्री और वीवीआईपी बैठ सकेंगे। बाईं ओर वाला मंच पर राज्य के 200 साधुओं को बिठाया जाएगा, जिन्हें समारोह के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

You Might Also Like

मिजोरम : डम्पा विधानसभा उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री को लगाई फटकार
जापान : आइची प्रांत के टोयोआके शहर में ‘डेली स्क्रीन टाइम’ किया गया तय, सिर्फ 2 घंटे देख पाएंगे स्मार्टफोन
Share Market: अमेरिकी टैरिफ के चलते लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
जापान में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, बहुमत हासिल करने की चुनौती में सत्तारूढ़ गठबंधन
जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक नागरिक की भी मौत
TAGGED:Bhupendra PatelcabinetChief Ministergujaratnews facesoathsecond time
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भारत का तुर्किये को कड़ा संदेश – ‘पाकिस्तान से आतंकवाद को समर्थन बंद करने को कहें’

Revoi Editor
Revoi Editor
May 22, 2025
Earthquake : 24 घंटों में 4 बार थर्राया नेपाल, छह की मौत, भारत के आठ राज्यों में लगे झटके
तेलंगाना: ए रेवंत रेड्डी आज लेगे सीएम पद की शपथ, समारोह में सोनिया गांधी समेत ये बड़े नेता होंगे शामिल
ફ્રાંસથી આવી રહ્યો છે પાકિસ્તાનનો ઈલાજ, સપ્ટેમ્બરમાં રફાલ યુદ્ધવિમાનની પહેલી ખેપ ભારત આવશે
यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय की हुंकार – डंके की चोट पर 2024 में कांग्रेस जीतेगी, राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचेगा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?