hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : सरकारी अध्यापक निकला आतंकी, पास से बरामद हुए ‘परफ्यूम बम’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : सरकारी अध्यापक निकला आतंकी, पास से बरामद हुए ‘परफ्यूम बम’
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : सरकारी अध्यापक निकला आतंकी, पास से बरामद हुए ‘परफ्यूम बम’

Vinayak Barot
Last updated: February 2, 2023 6:23 pm
Vinayak Barot
Published: February 2, 2023
Share
SHARE

जम्मू, 2 फरवरी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कटड़ा में यात्री बस और नरवाल में दोहरे बम विस्फोटों के आरोपित को पकड़ा लिया है। आरोपित सरकारी अध्यापक है। पुलिस ने उसके कब्जे से परफ्यूम बम बरामद किया है। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश में है कि बम कितना शक्तिशाली है।

यात्री बस और नरवाल में दोहरे बम विस्फोट का है आरोपित है आरिफ अहमद

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने जम्मू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि जम्मू पुलिस की 11 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद जम्मू संभाग के रियासी जिले के निवासी आरिफ अहमद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

आरिफ लश्करे तैयबा गुट का सक्रिय आतंकी

दिलबाग सिंह ने बताया कि आरिफ एक सरकारी कर्मचारी है और लश्करे तैयबा गुट का सक्रिय आतंकी है। वह रियासी निवासी कासिम और उसके चाचा कमरदीन के इशारे पर काम कर रहा था, जो रियासी निवासी हैं। वे दोनों फिलहाल पाकिस्तान में हैं और लश्करे तैयबा के लिए ही काम करते है। उन्होंने दावा किया कि आरिफ शास्त्री नगर, कटड़ा और 21 जनवरी को नरवाल में आईईडी धमाकों की घटनाओं में शामिल था।

पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘अब तक हमले आईईडी, स्टिकी बम और टाइमर लगे आईईडी के साथ आईईडी देखे थे। लेकिन आरिफ के पास से एक नए प्रकार का आईईडी बम बरामद किया गया, जो परफ्यूम आईईडी है। यह आईईडी एक बोतल के रूप में है और एक परफ्यूम की बोतल की तरह लगता है, लेकिन इसमें विस्फोटक सामग्री होती है। हमने इसे अभी तक छुआ नहीं है। फिलहाल पुलिस इस परफ्यूम बम की ताकत को जांचने में जुटी हुई है।’

 

उन्होंने बताया कि इन आईईडी का मुख्य उद्देश्य निर्दोष लोगों को निशाना बनाना और जम्मू क्षेत्र में सांप्रदायिक नफरत पैदा करना है। वह बहुत चतुर ओजीडब्ल्यू था। उसने अपने कपड़े, जूते और यहां तक कि अपने मोबाइल फोन को भी आग के हवाले कर दिया था। उसने सारे सबूत जला दिए थे। लेकिन पुलिस ने छोटी-छोटी सूचनाओं और सुरागों पर भी मेहनत की, जिसके कारण आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।

You Might Also Like

केरल में विशु उत्सव पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है नव वर्ष
ICC अंडर19 विश्व कप : रोमांचक संघर्ष में पाकिस्तान एक विकेट से परास्त, ऑस्ट्रेलिया देगा भारत को खिताबी चुनौती
एससीओ शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी – भारत की आर्थिक विकास दर इस वर्ष 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई NCERT की किताब पर रोक, बोले सीजेआई- न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
अमेरिकी ओपन टेनिस : सेरेना विलियम्स की भावपूर्ण विदाई, करिअर के आखिरी मैच में परास्त
TAGGED:Government teacher turned terroristjammu and kashmirLashkar-E-Taibaperfume bombterrorist arrested
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?