hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत सरकार ने हरित हाइड्रोजन मिशन केंद्र स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > भारत सरकार ने हरित हाइड्रोजन मिशन केंद्र स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए
कारोबारदिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

भारत सरकार ने हरित हाइड्रोजन मिशन केंद्र स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए

Revoi Editor
Last updated: November 7, 2024 4:41 pm
Revoi Editor
Published: November 7, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7नवंबर। भारत सरकार ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) योजना के तहत उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। यह प्रस्‍ताव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 4 नवंबर, 2024 को आमंत्रित किए गए हैं।

उत्कृष्टता केंद्र अर्थव्यवस्था को गति देने में सहायक

भारत में हरित हाइड्रोजन के लिए विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्रों की स्‍थापना का उद्देश्‍य दीर्धावधि के लिए नवाचार, स्थिरता और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। ये उत्कृष्टता केंद्र हरित हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण और उपयोग प्रौद्योगिकियों के माध्‍यम से कम कार्बन उत्‍सर्जन वाली अर्थव्यवस्था को गति देने में सहायक होंगे।

सरकार और हितधारकों के बीच सहयोग स्‍थापित होगा

ये केंद्र अत्याधुनिक शोध, कौशल विकास और ज्ञान प्रसार के लिए केंद्र बिंदु के रूप में कार्य करेंगे। ये केंद्र हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों में नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार सहित हितधारकों के बीच सहयोग को भी सुगम बनाएंगे, जिससे प्रक्रिया दक्षता में सुधार होगा और नए उत्पाद विकसित किए जा सकेंगे। ये केंद्र देश में संपूर्ण हरित हाइड्रोजन इको सिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ उठाएंगे।

अनुसंधान एवं विकास योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पहले 15 मार्च, 2024 को राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत अनुसंधान एवं विकास योजना के कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों सहित सार्वजनिक और निजी संस्थाएं इस सीएफपी के तहत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए साझेदारी करेंगी। सरकार ने हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत ऐसे केंद्र स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा प्रेरक के रूप में काम करेगा

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन 4 जनवरी, 2023 को शुरू किया गया था, जिसका परिव्यय वित्त वर्ष 2029-30 तक 19,744 करोड़ रुपये है। यह स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य में योगदान देगा और वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा के लिए प्रेरक के रूप में काम करेगा।

इस मिशन से अर्थव्यवस्था में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्‍सर्जन कम होगा और जीवाश्म ईंधन के आयात पर निर्भरता भी कम होगी। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन भारत को हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नेतृत्व करने में सक्षम बनाएगा।

You Might Also Like

केरल प्रदेश कांग्रेस ने राज्य में लोकसभा चुनाव की तारीख बदलने का आग्रह किया
यूपी : टिकट की खातिर सपा नेता की हत्या के आरोप में पूर्व सांसद सहित छह गिरफ्तार
भाजपा महासचिव विजयवर्गीय के विवादित बोल – ‘गंदे कपड़े पहनकर बाहर निकलीं लड़कियां बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं’
एमपी कांग्रेस में सीएम पद को लेकर तनतनी! अरुण यादव बोले – चुनाव के बाद ही तय होगा सीएम
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
TAGGED:allocates Rs 100 croreGovernment of IndiaGreen Hydrogen Mission Centerto set up
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?