hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रोजगार की दिशा में अच्छी खबर, कंपनियों ने बढ़ाई भर्तियां , कैंपस सेलेक्शन में भी तेजी आने की उम्मीद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > रोजगार की दिशा में अच्छी खबर, कंपनियों ने बढ़ाई भर्तियां , कैंपस सेलेक्शन में भी तेजी आने की उम्मीद
राष्ट्रीयहिन्दी

रोजगार की दिशा में अच्छी खबर, कंपनियों ने बढ़ाई भर्तियां , कैंपस सेलेक्शन में भी तेजी आने की उम्मीद

Revoi Editor
Last updated: October 8, 2024 5:18 pm
Revoi Editor
Published: October 8, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8अक्टूबर। रोजगार के मौके पर देश में अच्छी खबर आ रही है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों की सुस्ती के बाद टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स में हायरिंग का दौर एक बार फिर तेज होता हुआ नजर आने लगा है।

इन कंपनियों ने भर्ती गतिविधियों को तेज करते हुए अच्छे टैलेंट की तलाश शुरू कर दी है। इसके पहले के कुछ महीने के दौरान बिजनेस में सुस्ती और फंडिंग की परेशानियों की वजह से टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स ने भर्ती एक्टिविटीज को धीमा कर दिया था। कुछ कंपनियों को इस दौरान अपने खर्चों में कटौती करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी भी करनी पड़ी थी, लेकिन अब स्थिति में बदलाव होता हुआ नजर आने लगा है।

भर्तियों में तेजी
स्टाफिंग फर्म एक्सफेनो की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान भर्ती में तेजी आई है। इस दौरान आईटी सेक्टर में क्रमिक बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। हालांकि इस रिपोर्ट में ये भी साफ किया गया है कि हायरिंग एक्टिविटीज में आई तेजी अस्थाई है या टिकाऊ, इस बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर भर्ती की यही स्थिति अगली तिमाही में भी कायम रही, तो ये स्थिति में सुधार होने का स्पष्ट संकेत होगा।

क्या कहते हैं भर्ती से जुड़े आंकड़े
भर्ती से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च 2024 में एक्टिव जॉब ओपनिंग पिछले 20 महीने के सर्वोच्च स्तर 1,68,000 तक पहुंच गई थी, लेकिन इसके अगले ही महीने अप्रैल में इसकी संख्या घटकर 1,56,000 रह गई, जबकि मई के महीने में एक्टिव जॉब ओपनिंग की संख्या 1,07,000 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। जॉब ओपनिंग का ये आंकड़ा भर्तियां पीक से करीब 50 प्रतिशत कम है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान आईटी कंपनियां में भर्ती में तेजी आई है। इसके साथ ही कैंपस सेलेक्शन में भी तेजी आने की उम्मीद है।

स्टार्टअप्स ने भी अपना काम बढ़ाने के लिए हायरिंग एक्टिविटीज को तेज कर दिया है, जिससे फ्रेशर्स के लिए नए मौके बनने लगे हैं।

You Might Also Like

इजराइली हमले में हमास नेता सिनवार की मौत, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और कमला हैरिस ने कही यह बात
AAP के चुनाव-प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली में करेंगी रोड शो
सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति ने अडानी ग्रुप को दी क्लीन  चिट, कहा – ‘अब तक नहीं मिली कोई नियामकीय गड़बड़ी’
पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा – 2000 रुपये के नोट की वापसी से आम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ेगा
कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय हर एक किसान की जीत : ममता बनर्जी
TAGGED:also expected to increasecampus selection iscompanies increased recruitmentGOOD NEWSin the direction of employment
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?