1. Home
  2. कारोबार
  3. Gold-Silver Rates : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, निवेशकों की मौज
Gold-Silver Rates : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, निवेशकों की मौज

Gold-Silver Rates : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, निवेशकों की मौज

0
Social Share

मुंबई, 21 अप्रैल। भारत में मंगलवार को सोने और चांदी में गिरावट देखी गई। शुरुआती सत्र में दोनों कीमती धातु 0.68 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:27 पर सोने के 5 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.16 प्रतिशत या 243 रुपए कम होकर 1,53,700 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,675 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,922 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.70 प्रतिशत या 1,776 रुपए की कमजोरी के साथ 2,50,769 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,50,210 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,51,222 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,807 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.885 डॉलर प्रति औंस पर थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्धविराम और आगामी मैक्रो घटनाओं को लेकर अनिश्चितता के कारण बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई।

उन्होंने आगे कहा कि इस सप्ताह युद्धविराम समाप्त होने से पहले नई शांति वार्ता हो पाएगी या नहीं, इस बात को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी रही। दोनों पक्षों से मिल रहे विरोधाभासी संकेतों ने अस्थिरता को और बढ़ा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुष्टि की कि उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएगा, वहीं ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया कि जब तक अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी, वार्ता की संभावना कम है।

हालांकि, कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि तेहरान क्षेत्रीय मध्यस्थों के माध्यम से वार्ता में भाग ले सकता है। हाल ही में हुई सैन्य कार्रवाइयों, जिनमें अमेरिका द्वारा ईरान के झंडे वाले एक जहाज को जब्त करना भी शामिल है, ने भू-राजनीतिक जोखिमों को और भी बढ़ा दिया है। सोने और चांदी में गिरावट की एक वजह डॉलर इंडेक्स को माना जा रहा है, जो कि मजबूत होकर 97.94 पर पहुंच गया है। आमतौर पर जब भी डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है, तो सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिलती है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code