hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गणतंत्र दिवस परेड : कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी में दिखी अयोध्या के दीपोत्सव की झलक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गणतंत्र दिवस परेड : कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी में दिखी अयोध्या के दीपोत्सव की झलक
राष्ट्रीयहिन्दी

गणतंत्र दिवस परेड : कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी में दिखी अयोध्या के दीपोत्सव की झलक

Vinayak Barot
Last updated: January 26, 2023 6:27 pm
Vinayak Barot
Published: January 26, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 जनवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान यूपी की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए निकली राज्य की झांकी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। उत्तर प्रदेश की झांकी का थीम इस बार अयोध्या का भव्य दीपोत्सव था। झांकी में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव के साथ-साथ स्वागत के लिए खड़ी अयोध्या की जनता भी दिखी। महर्षि वशिष्ठ को भी झांकी में देखा गया।

पिछले तीन वर्षों में यह दूसरा अवसर था, जब यूपी की थीम रामनगरी अयोध्या पर आधारित रही। साल 2021 में राम मंदिर और 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की झांकी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इस बार फिर अयोध्या के भव्य दीपोत्सव पर आधारित झांकी को एक राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और 2024 में इसके पूरे होने की भी उम्मीद है। 14 जनवरी, 2024 से रामलला की प्रतिमा का पूजन नए बने राम जन्मभूमि मंदिर में होना शुरू हो जाएगा। कर्तव्य पथ पर जब उत्तर प्रदेश की झांकी निकली, तब हर कोई मंत्रमुग्ध होकर इसे देखता रहा और पूरा कर्तव्य पथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

गणतंत्र दिवस पर इस बार उत्तराखंड की झांकी की थीम मानसखंड रखी गई। झांकी में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमते हुए बारहसिंघा और विभिन्न पक्षियों को दिखाया गया। जम्मू-कश्मीर की झांकी में इस बार राज्य की पर्यटन क्षमता और क्षमताओं को दिखाया गया। गणतंत्र दिवस पर पहली बार नारकोटिक्स कट्रोल ब्यूरो की झांकी को भी प्रदर्शित किया गया। ड्रग्स के खिलाफ भारतवर्ष के सशक्त संकल्प को प्रदर्शित करते हुए झांकी का थीम शा मुक्त भारत रहा।

हरियाणा की झांकी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के थीम पर आधारित थी। इसमें चार अश्वों द्वारा खींचे जाने वाले रथ का एक विशाल मॉडल इसका मुख्य आकर्षण रहा। वहीं पश्चिम बंगाल की झांकी में कोलकाता की दुर्गा पूजा को दर्शाया गया और यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में इसके शामिल होने का जश्न मनाया गया।

You Might Also Like

एशिया कप क्रिकेट : सुपर फोर के पहले मैच में पाकिस्तान की सहज जीत, हारिस व नसीम के सामने बांग्लादेश पस्त
टाटा आईपीएल : तेवतिया व मिलर ने गुजरात टाइटंस को दिलाई एक और बड़ी जीत, आरसीबी की लगातार तीसरी हार
उत्तरकाशी सुरंग हादसा : सुरंग में फंसे हैं 41 मजदूर, 22 मीटर के बाद ड्रिलिंग का काम बंद
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में किया बदलाव – अब आधार बेस्ड OTP आने पर ही होगी बुकिंग
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले – पीएफआई हिंसक और अराजक संगठन, उसके खिलाफ काररवाई जरूरी
TAGGED:-republic-day-paradeGlimpses of Ayodhya's DipotsavKartavya PathUP tableau
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?