1. Home
  2. कारोबार
  3. गौतम अडानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय, हुरुन इंडिया अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा
गौतम अडानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय, हुरुन इंडिया अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

गौतम अडानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय, हुरुन इंडिया अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

0
Social Share

नई दिल्ली, 29 अगस्त। देश के दो अग्रणी उद्योगपतियों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए जारी होड़ में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी सबसे भारतीय अमीर बन गए हैं। इस क्रम में गौतम अडानी और परिवार ने वर्ष 2024 की हुरुन इंडिया अमीरों की सूची में 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है।

देश में अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड 334 तक जा पहुंची है

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, ‘भारत एशिया के धन सृजन इंजन के रूप में उभर रहा है। एकतरफ चीन में जहां अरबपतियों की संख्या में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई वहीं भारत में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो रिकॉर्ड 334 अरबपतियों तक पहुंच गई।’

पिछले वर्ष हर पांच दिन में एक नया अरबपति पैदा हुआ

हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में पिछले वर्ष हर पांच दिन में एक नया अरबपति पैदा हुआ। संपत्ति की गणना 31 जुलाई 2024 तक का एक स्नैपशॉट है।

ये हैं भारत के शीर्ष 5 अरबपति

2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में गौतम अडानी के बाद 1,014,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी ने दूसरा शीर्ष स्थान हासिल किया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर एंड फैमिली इस साल 314,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वैक्सीन निर्माता साइरस सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एस पूनावाला एंड फैमिली इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी हैं।

छह व्यक्ति लगातार भारत के शीर्ष 10 में बने हुए हैं

पिछले पांच वर्षों में छह व्यक्ति लगातार भारत के शीर्ष 10 में बने हुए हैं। इस सूची में सबसे आगे गौतम अडानी और परिवार हैं। इसके बाद मुकेश अंबानी और परिवार, शिव नादर, साइरस एस पूनावाला और परिवार, गोपीचंद हिंदुजा और परिवार एवं राधाकिशन दमानी और परिवार हैं।

भारत में सबसे कम उम्र के अरबपति

2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में सबसे कम उम्र के पांच अरब डॉलर के त्वरित वाणिज्य स्टार्टअप जेप्टो के 21 वर्षीय कैवल्य वोहरा हैं। उनके सह-संस्थापक 22 वर्षीय आदित पालीचा इस सूची में दूसरे सबसे कम उम्र के हैं।

शाहरुख खान ने पहली बार इस लिस्ट में जगह बनाई

पहली बार भारतीय फिल्म स्टार शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में जगह बनाई, जिसका मुख्य कारण आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में उनकी हिस्सेदारी का बढ़ता मूल्य था। मनोरंजन उद्योग के हुरुन इंडिया रिच लिस्टर्स ने सात नए प्रवेशकों के साथ, केवल एक वर्ष में 40,500 करोड़ रुपये जोड़े।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code