hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अल फलाह यूनिवर्सिटी में मिली दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी चौथी कार, डॉ. शाहीन के नाम रजिस्टर्ड है ‘ब्रेजा’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अल फलाह यूनिवर्सिटी में मिली दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी चौथी कार, डॉ. शाहीन के नाम रजिस्टर्ड है ‘ब्रेजा’
राष्ट्रीयहिन्दी

अल फलाह यूनिवर्सिटी में मिली दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी चौथी कार, डॉ. शाहीन के नाम रजिस्टर्ड है ‘ब्रेजा’

Revoi Editor
Last updated: November 13, 2025 5:42 pm
Revoi Editor
Published: November 13, 2025
Share
SHARE

फरीदाबाद, 13 नवम्बर। दिल्ली में बीते सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए आतंकी हमले से जुड़ी चौथी कार ‘ब्रेजा’ फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से बरामद कर ली गई है। यह कार दिल्ली ब्लास्ट केस की मुख्य आरोपितों में एक डॉ. शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड है। इससे पहले डॉ. मुजम्मिल के पास से एक स्विफ्ट कार मिली थी। यह कार भी डॉ. शाहीन की ही थी। उसके बाद ही डॉ. शाहीन को गिरफ्तार किया गया था।

शाहीन की कार में क्या मिला था?

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. शाहीन की कार से एके-47 राइफल, पिस्टल और गोलियां बरामद की थीं। यह बरामदगी दिल्ली आतंकी हमले से जुड़ी हुई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अल फलाह यूनिवर्सिटी का इस हमले से क्या संबंध है?

ईडी के निशाने पर अल फलाह यूनिवर्सिटी

उधर, केंद्रीय जांच एजेंसियां इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं। ईडी की एंट्री से यह साफ है कि मामला सिर्फ आतंकी हमले से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसमें वित्तीय अनियमितताओं की भी आशंका है। जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

विस्फोटक बनाने की सामग्री खरीदने के लिए 26 लाख रुपये जमा किए

उधर, ‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’ के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए डॉक्टरों ने लाल किले के पास विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री खरीदने के लिए 26 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई थी। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार संदिग्धों – डॉ. मुजम्मिल गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ शाहीन सईद और डॉ. उमर नबी (जो कार विस्फोट में ही मारा गया) ने मिलकर नकद राशि जमा की थी, जिसे सुरक्षित रखने और परिचालन उपयोग के लिए डॉ. उमर को सौंप दिया गया था।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर सोमवार शाम को लाल किले के व्यस्त इलाके में हुए विस्फोट में इस्तेमाल हुंदै आई20 कार चला रहा था। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह धनराशि एक बड़ी आतंकी साजिश के लिए थी। जमा की गई इस राशि से उन्होंने कथित तौर पर गुरुग्राम, नूंह और आसपास के शहरों से लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का लगभग 26 क्विंटल एनपीके खाद खरीदा था।

You Might Also Like

केंद्र सरकार ने 4 सप्ताह के लिए टीवी समाचारों की TRPs रोकने का दिया निर्देश
सिद्धारमैया की अगुआई में कर्नाटक सरकार ने केंद्र के खिलाफ जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन
जहांगीरपुरी में एमसीडी की काररवाई पर बोले राघव चड्ढा – अमित शाह के घर बुलडोजर चलाइए, तब दंगे रुकेंगे
बालासाहेब जिंदा होते तो… गुरु पूर्णिमा पर ठाकरे के चेलों में बवाल, निष्ठा पर सवाल
बेंगलुरु भगदड़ में  मृतकों के परिजनों को अब 25 लाख रुपये का मुआवजा, सीएम सिद्धारमैया ने की घोषणा
TAGGED:'Brezza' registered in Dr Shaheen's nameDelhi blasts Al Falah UniversityFourth car 'Brezza' found
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?