hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी का तीखा हमला – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शायद डरते हैं पीएम मोदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी का तीखा हमला – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शायद डरते हैं पीएम मोदी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी का तीखा हमला – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शायद डरते हैं पीएम मोदी

Revoi Editor
Last updated: May 22, 2025 8:59 pm
Revoi Editor
Published: May 22, 2025
Share
SHARE

पटना, 22 मई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करने की जरूरत थी, तब पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर युद्ध विराम क्यों कर लिया?

जब पाकिस्तान पर कड़े प्रहार की जरूरत थी, तब युद्धविराम क्यों किया?

सुब्रमण्यम स्वामी ने तंज कसते हुए कहा, ‘लगता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति से डरते हैं। जब पाकिस्तान की पिटाई होनी चाहिए थी, तब ट्रंप के कहने पर युद्ध विराम क्यों कर लिया गया? अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम उन्होंने कराया है, जिससे भारत की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।‘

प्रधानमंत्री को इस मामले पर देश के सामने स्पष्ट सफाई देनी चाहिए।

अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर सुब्रमण्यम स्वामी ने मांग की कि प्रधानमंत्री को इस मामले पर देश के सामने स्पष्ट सफाई देनी चाहिए। जब उनसे यह पूछा गया कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा के लिए विश्व के अलग-अलग देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजा है तो उन्होंने इसे बेकार करार देते हुए कहा कि इससे कुछ होने वाला नहीं है।

सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजे से कुछ होने वाला नहीं

दिग्गज नेता का कहना था कि ये लोग मौज करने गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो इस मामले का जानकार हो। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर को अमेरिका भेजे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका क्यों भेजा गया? उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या की है।

सरकार को अपनी नीतियों और फैसलों पर पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

वक्फ संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जब संविधान लागू हुआ, तो वह सभी के लिए समान है। मुसलमानों को भी इसे स्वीकार करना चाहिए। संविधान के दायरे में सभी को समान अधिकार और कर्तव्य निभाने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी नीतियों और फैसलों पर पारदर्शिता बरतनी चाहिए। खास तौर पर पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की स्थिति को लेकर उन्होंने सरकार से जवाब मांगा।

You Might Also Like

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानें कुछ प्रमुख शहरों के रेट
क्वाड ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में ‘दादागीरी’ और ‘आतंकवाद’ के खिलाफ दी चेतावनी, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
राघव चड्ढा सहित 3 AAP सांसद भाजपा में शामिल हुए, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई
पाकिस्तान : पूर्व पीएम इमरान खान ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, भ्रष्टाचार पर नवाज शरीफ को घेरा
Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान, होगा माता रानी का दर्शन
TAGGED:former Union MinisterPM Modi is probably afraid of TrumpSubramanian Swamy's sharp attack
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?