नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया। इस क्रम में टीम इंडिया के पूर्व वामहस्त स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। वहीं सीनियर चयन समिति में रमेश पवार की भी एंट्री हो चुकी है। CAC ने आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के लिए BCCI मुख्यालय में बैठक की। इस प्रक्रिया के बाद, समिति ने सर्वसम्मति से रमेश पोवार को नियुक्त करने की सिफारिश की।

प्रज्ञान ओझा ने वरिष्ठता के आधार पर रमेश पवार को पछाड़ा
उल्लेखनीय है कि अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हुआ था, जिसके बाद BCCI ने प्रज्ञान ओझा और रमेश पवार को पुरुष चयन समिति में शामिल किया है। ओझा वरिष्ठता (टेस्ट मैच की संख्या) के आधार पर समिति के चेयरमैन बने हैं। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और दो टी20 इंटनरेशनल खेले। वह जून, 2008 से नवम्बर 2013 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय थे।
🚨 Announcement 🚨
Mr Ramesh Powar @imrameshpowar appointed to Men’s Selection Committee.
Based on seniority (most Tests), Mr Pragyan Ojha @pragyanojha will chair the Committee.
BCCI appreciates Mr Ajit Agarkar @imAagarkar for his commitment, conviction and contribution during his tenure as Chairman of the Committee.
Details ▶️ https://t.co/z0jcyPWkr0
#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) October 19, 2026
पवार के क्रिकेट करिअर पर एक नजर
वहीं रमेश पवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करिअर के दौरान भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं। इसके बाद उन्होंने कई अहम कोचिंग भूमिकाएं निभाईं, जिनमें भारतीय महिला टीम, मुंबई और गुजरात की टीमों के हेड कोच के रूप में काम करना, और BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी संभालना शामिल है। भारतीय महिला टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने टीम को एशिया कप का खिताब जिताने और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
कैसा रहा अजीत अगरकर का कार्यकाल
BCCI, पुरुष चयन समिति के चेयरमैन के रूप में अजीत अगरकर के समर्पण, दृढ़ता और योगदान की सराहना करता है। जुलाई, 2023 में अपनी नियुक्ति के बाद से, अगरकर के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट ने एक महत्वपूर्ण दौर देखा, जिसमें भारत ने तीन ICC ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो बार एशियाई खेलों में स्वर्ण मेडल जीते।
चयन समिति में शामिल सदस्य
वरिष्ठता (सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने) के आधार पर, प्रज्ञान ओझा इस समिति की अध्यक्षता करेंगे। पुरुष चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (चेयरपर्सन), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा, रमेश पवार शामिल है।


