hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब : कैप्टन अमरिंदर ने अंततः छोड़ी कांग्रेस, नई पार्टी का भी एलान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पंजाब : कैप्टन अमरिंदर ने अंततः छोड़ी कांग्रेस, नई पार्टी का भी एलान
राजनीतिहिन्दी

पंजाब : कैप्टन अमरिंदर ने अंततः छोड़ी कांग्रेस, नई पार्टी का भी एलान

Vinayak Barot
Last updated: November 2, 2021 6:27 pm
Vinayak Barot
Published: November 2, 2021
Share
SHARE

चंडीगढ़, 2 नवम्बर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगभग डेढ़ माह तक बगावती तेवर अपनाने के बाद मंगलवार को अंततः कांग्रेस छोड़ने की औपचारिकता पूरी कर दी और सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चार पृष्ठ का त्यागपत्र भी दिया है।

अमरिंदर की नई पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस‘

कैप्टन ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद ही नई पार्टी का एलान भी कर दिया। अमरिंदर ने पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ रखा है। पंजाब में अगले वर्ष की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में एक नई पार्टी की घोषणा से सत्तारूढ़ कांग्रेस की मुश्किल बढ़ सकती है।

I have today sent my resignation to @INCIndia President Ms Sonia Gandhi ji, listing my reasons for the resignation.

‘Punjab Lok Congress’ is the name of the new party. The registration is pending approval with the @ECISVEEP. The party symbol will be approved later. pic.twitter.com/Ha7f5HKouq

— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) November 2, 2021

कैप्टन अमरिंदर ने एक ट्वीट में भी इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है, जिसमें इस्तीफे के कारणों का उल्लेख किया है।’  उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा, ”मेरी नई पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ है। इसका पंजीकरण चुनाव आयोग के पास लंबित है और पार्टी सिंबल को बाद में स्वीकृति दी जाएगी।’

सोनिया गांधी को किया आगाह – सिद्धू को लेकर एक दिन कांग्रेस को पछताना पड़ेगा

हाल के महीनों में नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी के लिए लगातार खतरा बताने वाले कैप्टन अमरिंदर ने सोनिया को भेजे त्यागपत्र में एक बार फिर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सिद्धू को बैठाए जाने पर चिंता जताई है। अमरिंदर ने आगाह किया है कि एक दिन कांग्रेस को पछताना पड़ेगा।

गत 18 सितम्बर को कैप्टन ने सीएम की कुर्सी छोड़ी थी

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से तनातनी के बीच ही कैप्टन ने गत 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और चरणजीत सिंह चन्नी ने नए सीएम के रूप में शपथ ली थी। पार्टी में खुद को अपमानित किए जाने की बात कहने वाले कैप्टन ने सीएम पद छोड़ने के कुछ दिनों बाद ही घोषणा कर दी थी कि वह कांग्रेस में नहीं रहेंगे और नई पार्टी बनाएंगे, जो जरूरत पड़ने पर भारतीय जनता पार्टी से तालमेल भी कर सकती है।

 

You Might Also Like

बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव को महागठबंधन ने घोषित किया CM चेहरा, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम फेस
दिग्गज भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
‘आसान नहीं सावरकर होना! तुम सावरकर हो भी नहीं सकते’
भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स पहली बार 84,000 के पार, निफ्टी भी 25,800 के करीब पहुंचा
मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग, कांग्रेस नेता बोले – बिना पासपोर्ट विदेश आ गए
TAGGED:Amarinder resigns from CongressCaptain Amarinder SinghPunjab CongressPunjab Lok Congress
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?