पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और संक्रमण की समस्या, पुणे के अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुणे, 14 मार्च। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण के इलाज के लिए महाराष्ट्र के पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। इसकी जानकारी चिकित्सा अधिकारियों ने गुरुवार को दी। मिली जानकारी के अनुसार, 89 वर्षीय पाटिल को बुधवार को यहां भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार के साथ-साथ सीने में कुछ संक्रमण भी है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उनका इलाज चल रहा है और उनपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पाटिल भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं। वह 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular