1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI का 95 वर्ष की उम्र में निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार
पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI का 95 वर्ष की उम्र में निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI का 95 वर्ष की उम्र में निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

0
Social Share

वेटिकन सिटी, 31 दिसम्बर। पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI का निधन हो गया है। 95 वर्षीय पूर्व पोप बेनेडिक्ट पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। अपनी खराब सेहत के कारण उन्होंने अपना पोप का पद छोड़ा था और उसके करीब एक दशक बाद उनका निधन हुआ।

गौरतलब है कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट ने वेटिकन के मैटर एक्लेसिया कॉन्वेंट में अपने अंतिम वर्ष बिताए है। उनके बीमार होने की खबर बुधवार को कैथोलिक ईसाई धर्म के शीर्ष नेता पोप फांसिस ने दी थी।

पोप के पद से इस्तीफा देने वाले 600 वर्षों में प्रथम ईसाई धर्मगुरु थे

धर्मनिरपेक्ष यूरोप में ईसाई धर्म के पुनर्जागरण की कोशिश करने वाले पोप जर्मनी से ताल्लुक रख थे। वह एक ऐसे धर्मगुरु के रूप में याद रखे जाएंगे, जो पोप के पद से इस्तीफा देने वाले 600 वर्षों में प्रथम ईसाई धर्मगुरु थे।

8 वर्षों तक पद पर रहने के दौरान कई विवादों का सामना करना पड़ा था

बेनेडिक्ट ने 11 फरवरी, 2013 को विश्व को उस वक्त स्तब्ध कर दिया, जब उन्होंने यह घोषणा की कि वह 1.2 अरब अनुयायियों वाले कैथोलिक चर्च का अब नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं। वह आठ वर्षों तक इस पद रहे और इस दौरान उन्हें कई विवादों का सामना करना पड़ा। उनके इस्तीफे ने इस शीर्ष पद के लिए पोप फ्रांसिस के चुने जाने का मार्ग प्रशस्त किया था।

वेटिकन प्रवक्ता ने निधन की सूचना जारी की

वेटिकन प्रवक्ता मैटियो ब्रुनी की ओर से शनिवार सुबह जारी एक बयान में कहा गया, ‘बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें का वेटिकन में आज निधन हो गया। यथाशीघ्र और सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code