1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त, इंद्र सेना रेड्डी नल्लू बने त्रिपुरा के गवर्नर
झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त, इंद्र सेना रेड्डी नल्लू बने त्रिपुरा के गवर्नर

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त, इंद्र सेना रेड्डी नल्लू बने त्रिपुरा के गवर्नर

0
Social Share

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने दो राज्यों में फेरबदल करते हुए नये राज्यपालों की नियुक्ति कर दी है। इस क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि तेलंगाना के वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा में राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे।

राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को देर रात जारी बयान में इस आशय की जानकारी दी। बयान में कहा गया, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है।’ बयान में यह भी कहा गया कि दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी, जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे।

ओडिशा में प्रोफेसर गणेशी लाल की जगह लेंगे रघुबर दास

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल की जगह लेंगे। प्रोफेसर लाल को 25 मई, 2018 को राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। चार दिन बाद 29 मई को उन्होंने शपथ ली थी। उन्होंने सत्यपाल मलिक का स्थान लिया, जो बिहार के साथ-साथ ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। हालांकि उनका पांच वर्षों का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन उनके उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं होने के कारण वह पद पर बने हुए थे।

इंद्र सेना त्रिपुरा में सत्यदेव नारायण आर्य की जगह संभालेंगे

वहीं, इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। इंद्र सेना त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे, जिन्हें 2021 में त्रिपुरा गवर्नर बने थे। त्रिपुरा से पहले वह हरियाणा के राज्यपाल थे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code