1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. झारखंड : पूर्व सीएम चंपई सोरेन जमशेदपुर के हॉस्पिटल में भर्ती, ब्लड शुगर लेबल कम होने से बिगड़ी तबीयत
झारखंड : पूर्व सीएम चंपई सोरेन जमशेदपुर के हॉस्पिटल में भर्ती, ब्लड शुगर लेबल कम होने से बिगड़ी तबीयत

झारखंड : पूर्व सीएम चंपई सोरेन जमशेदपुर के हॉस्पिटल में भर्ती, ब्लड शुगर लेबल कम होने से बिगड़ी तबीयत

0
Social Share

रांची, 6 अक्टूबर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता चंपई सोरेन को जमशेदपुर स्थित टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंपई सोरेन के एक करीबी ने बताया कि ब्लड शुगर लेवल गिरने से उन्हें चक्कर आने लगा था, जिसके बाद उन्हें शनिवार रात करीब नौ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब सोरेन की हालत स्थिर है।

पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने खुद भी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर खुद की तस्वीर भी शेयर करते हुए लिखा है, “स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित ‘मांझी परगना महासम्मेलन’ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहूंगा। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई खास बात नहीं है। मैं शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा। जोहार!”

अस्पताल ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

वहीं अस्पताल के महाप्रबंधक डॉ. सुधीर राय ने बताया, ‘सोरेन की हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।’ गौरतलब है कि चंपई सोरेन ने अगस्त में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्टा में खुद के अपमान की बात कही थी। दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद चंपई सोरेन दो फरवरी को प्रदेश के सीएम बने। हालांकि बाद में हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद तीन जुलाई को चंपई को सीएम पद छोड़ना पड़ा था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code