hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लोकसभा चुनाव : पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला बारामूला सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार घोषित  
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > लोकसभा चुनाव : पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला बारामूला सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार घोषित  
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

लोकसभा चुनाव : पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला बारामूला सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार घोषित  

Revoi Editor
Last updated: April 12, 2024 7:09 pm
Revoi Editor
Published: April 12, 2024
Share
SHARE

श्रीनगर, 12 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बारामूला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए संवाददाताओं से यह भी कहा कि प्रभावशाली शिया नेता आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी मध्य कश्मीर के श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यह क्षेत्र नेकां का गढ़ रहा है।

शिया नेता आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी को श्रीनगर से टिकट

दिलचस्प यह है कि अनुच्छेद 370 निरस्त होने और तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित होने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने घोषणा की थी कि जब तक जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता, वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन अब वह लोकसभा चुनाव में कूद पड़े हैं।

परिसीमन के बाद काफी बदल चुका है बारामूला का चुनावी समीकरण

दरअसल, 12 विधानसभा क्षेत्रों में फैली बारामूला लोकसभा सीट पर चुनावी संघर्ष उन महत्वपूर्ण मुकाबलों में से एक होगा, जिन पर लोगों की गहरी नजर होगी क्योंकि परिसीमन के बाद निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी समीकरण बदल गया है। बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों तथा बडगाम के कुछ हिस्से इस निर्वाचन क्षेत्र में आते हैं। इस सीट पर नेकां उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद गनी लोन के बीच काफी हद तक सीधा मुकाबला होने की संभावना है।

उमर अब्दुल्ला और सज्जाद गनी लोन के बीच सीधी टक्कर की उम्मीद

उमर अब्दुल्ला को शिया मतदाताओं से समर्थन मिलने की अधिक उम्मीद होगी क्योंकि इस निर्वाचन क्षेत्र में कई शिया बहुल इलाके हैं, जिनमें बडगाम, बीरवाह, पत्तन, सोनावारी और बांदीपोरा समेत अन्य इलाके शामिल हैं। परिसीमन से पहले यह निर्वाचन क्षेत्र नेकां का गढ़ रहा है और पार्टी ने 1957 से 10 बार इस सीट पर कब्जा किया है। कांग्रेस ने चार बार और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने एक बार जीत हासिल की है।

1957 से अब तक 10 बार विजयी रहे हैं नेकां उम्मीदवार

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में नेकां उम्मीदवार मोहम्मद अकबर लोन ने 1,33,426 वोट हासिल किए और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजा ऐजाज अली को हराया था, जिन्हें 1,03,193 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार शेख अब्दुल रशीद 1,02,168 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे, जबकि पीडीपी उम्मीदवार अब्दुल कयूम वानी 53,530 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे थे।

You Might Also Like

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भाजपा से दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र में लगाए कई आरोप
अमेरिका में राहुल गांधी ने कसा तंज – ‘मोदी जी भगवान को भी समझा सकते हैं, ब्रह्मांड में क्या चल रहा है…’
पेरिस ओलम्पिक : मनु भाकर ने फिर रचा इतिहास, आजादी के बाद एक ही ओलम्पिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह की पूर्व संध्या पर अधीनम ने पीएम मोदी को सौंपा ‘सेंगोल’
पेरिस ओलम्पिक : मनु भाकर पदकों की हैट्रिक लगाने को तत्पर, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं
TAGGED:Former JK CMLok Sabha electionsNational Conference candidateOmar Abdullah will contest from Baramulla
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?