hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पूर्व DGP प्रशांत कुमार को योगी सरकारी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बने शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > पूर्व DGP प्रशांत कुमार को योगी सरकारी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बने शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

पूर्व DGP प्रशांत कुमार को योगी सरकारी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बने शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष

Revoi Editor
Last updated: December 18, 2025 11:02 am
Revoi Editor
Published: December 18, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 18 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को राज्य सरकार ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। योगी सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विशेष सचिव के जारी पत्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम, 2023 संशोधित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (संशोधन) अध्यादेश, 2025 की धारा-4 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल, डॉ. प्रशान्त कुमार, पूर्व पुलिस महानिदेशक, को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है।

योगी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और चयन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग का विलय कर एकीकृत आयोग का गठन किया है। नए आयोग से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे हैं।

वे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर रह चुके हैं और कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार तथा पुलिस आधुनिकीकरण के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को जाना जाता है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग में संरचनात्मक सुधारों की दिशा में काम किया। अब शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक अनुभव और संस्थागत नेतृत्व के प्रभावी उपयोग के तौर पर देखा जा रहा है।

You Might Also Like

भगवान राम की मूर्ति को देख भावुक हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत, बोलीं- ‘आज मेरी कल्पना सच हुई’
संध्या थियेटर केस: अल्लू अर्जुन आज करेंगे सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात, चिरंजीवी ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ
केरल में सड़क किनारे लगे तंबू में घुसा ट्रक, पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल
योगी सरकार ला रही नया कानून – माता-पिता का ख्‍याल न रखने वाले अब संपत्ति से होंगे बेदखल
रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह – 22 जनवरी को केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में रहेगा हाफ डे
TAGGED:ChairmanEducation Service Selection CommissionFormer DGP Prashant KumarResponsibilityyogi government
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

Climbing stairs daily will boost your mental health in COVID pandemic: Study says

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 4, 2020
ગુજરાતમાં ગરમીમાં થશે ઘટાડોઃ હળવા વરસાદની આગાહી
पेगासस में सरकार ने किया जनता के पैसे का दुरुपयोग : कांग्रेस
मनोज झा ने पीएम मोदी को दी नसीहत – ‘आप सुनाते बहुत हैं प्रधानमंत्री जी, सुनते बिल्कुल भी नहीं’
CJI डीवाई चंद्रचूड़ अपने आखिरी कार्य दिवस पर बोले – ‘यदि मैंने कभी किसी को ठेस पहुंचाई हो तो मुझे माफ कर देना’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?